Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में रिटायर्ड IPS के घर में चोरी: CCTV कैमरे में...

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड IPS के घर में चोरी: CCTV कैमरे में कैद हुआ बदमाश, आभूषण समेत कागजात को लेकर भागा – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में चोरों ने रिटायर्ड IPS के घर को निशाना बनाया है। खिड़की का रॉड तोड़कर कमरा में बदमाश घुसे। घर के सभी कमरों में रखे अलमारी व लॉकर तोड़कर आभूषण समेत कई कागजात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला ज

.

शुक्रवार की देर रात मोतीझील स्थित रिटायर्ड आईपीएस डॉ विनोद कुमार चौधरी के घर के कैंपस में चोर घुसे। चोरों ने तीनों कमरा में रखे अलमारी व लॉकर को तोड़ दिया। उसमें रखे आभूषण व कई कागजात चोरी कर फरार हो गए।

शनिवार की सुबह डॉ विनोद कुमार चौधरी की बहन अनीता चौधरी उठी, तो देखा कि नीचे के घर का सामान बिखरा हुआ है। सभी कमरों में रखे अलमीरा और लॉकर भी टूटा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। नगर थाना अध्यक्ष शरत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल किए। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

पहली मंजिल पर बिना चोरी किए भागा चोर

ग्राउंड फ्लोर पर चोरी करने के बाद एक चोर पहली मंजिल पर चढ़ गया। खिड़की का रॉड तोड़कर घर में घुस गया। लेकिन घर में चार कुत्ता मौजूद था। सभी एक साथ भौंकने लगे। जिस कारण चोर पहली मंजिल पर बिना चोरी किए हुए फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

घर के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पहली मंजिल पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें एक चोर कैद हो गया है। चोर सफेद रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहने हुए है। कमर पर तौलिया बांधे हुए है।

पीड़िता अनीता चौधरी ने बताया कि देर रात चोरी हुई है। हमलोगों को पता नहीं चला। सुबह उठे तो देखे कि दरवाजा बांधा हुआ है। हमलोग पहली मंजिल पर रहते है। नीचे वाले फ्लोर पर तीनों कमरा में रखे अलमीरा को तोड़ दिया है। आभूषण और कई कागजात चोरी हुआ है। भैया पटना में रहते है। वो आ रहे है। उनके आने के बाद ही राशि का आकलन हो पाएगा। भैया 2019 में आईजी के पद से रिटायर किए है।

रिटायर्ड आईपीएस के घर में चोरी

नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पाण्डेय गली में रिटायर्ड आईपीएस के घर में चोरी हुई है। घर में उनकी बहन रहती है। सुबह चोरी की जानकारी मिली। हमलोग मौके पर गए थे। जांच पड़ताल भी किए है। आगे की कार्रवाई चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments