Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में महिला प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO: 30...

मेरठ में महिला प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO: 30 राउंड से ज्यादा फायर, CCTV में कैद हुई वारदात – Meerut News


मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में महिला प्रधान के घर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए गए। फायरिंग की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फायरिंग का यह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

.

जिसमें नकाबपोश हमलावर प्रधान के घर के बाहर लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वो आपस में गालियां भी दे रहे हैं।

पीड़ित ने दी थाने में तहरीर

cctv में कैद हुई पूरी घटना

वारदात गुरुवार रात की है। जब कुछ लोगों ने महिला प्रधान के घर के बाहर पिस्टल से लगातार फायर किए हैं। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमे अनुसार लगभग 30 राउंड फायरिंग की गई है। इससे पूरा इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

निजी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा मामला

गांव पाली में सरिता पत्नी लोकेंद्र प्रधान है। प्रधानपति लोकेंद्र ने बताया कि गांव के लोगों ने आपसी रंजिश के चलते ये फायरिंग की है। पुलिस शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जान से मारने की नियत से ये फायरिंग की गई है। जो वीडियो सामने आया है उसमें आधी रात गांव में गोलियों की आवाज आ रही है।

जांच कर की जाएगी सख्त कार्रवाई

सीओ पंकज लवानिया ने कहा कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। इसका मामला थाने पर दर्ज है। अब गोली चलाने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि करीब आठ राउंड गोलियां चलाई गई हैं। आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments