Last Updated:
Zubeen Gargs Death Case : 52 साल के जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण के दौरान सिंगापुर के लाजरस आइलैंड में यॉच आउटिंग के दौरान निधन हो गया. जांच के दौरान जुबिन गर्ग के एक करीबी और यॉच में मौजूद एक शख्स ने दावा किया है कि सिंगर को जहर दिया गया.
नई दिल्ली. असम की शान और भारत के नामी सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है. उनकी मौत के बाद जहां एसआईटी की गठन हो चुकी है, वहीं, केस में रोज शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में उनके बैंडमेट ने एसआईटी को ऐसा बयान दिया, जिसके बाद ये चर्चाएं तेज हो गई कि जुबिन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है.
रिमांड नोट में क्या है?
52 साल के जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण के दौरान सिंगापुर के लाजरस आइलैंड में यॉच आउटिंग के दौरान निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्टों में डूबने की बात कही गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, SIT द्वारा कोर्ट में पेश की गई रिमांड नोट कुछ और ही कह रही है.

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार. लाल गोले में सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा. फाइल फोटो.
SIT से क्यो बोले जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी
जुबीन गर्ग के करीबी और बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने SIT को दिए अपने बयान (Section 175 BNSS) में आरोप लगाया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल आयोजक श्यामकानू महंत ने सिंगर को को जहर दिया था और अपनी साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी स्थल चुना. शेखर ज्योति गोस्वामी के मुताबिक, सिद्धार्थ शर्मा ने यॉट पर खुद शराब उपलब्ध कराई और आयोजकों से कहा कि वे ड्रिंक्स की व्यवस्था न करें. उन्होंने ये भी बताया कि संगर के मैनेजर ने उन्हें यॉच की किसी भी वीडियो को किसी के साथ शेयर न करने का निर्देश भी दिया था. यही नहीं, उन्होंने यॉट का नियंत्रण भी जबरन अपने हाथ में ले लिया जिससे नाव अस्थिर हो गई.
सिंगर के मुंह-नाक से झाग, मैनेजर बोला- ‘जाबो दे, जाबो दे’
गवाह का दावा है कि जुबीन एक बेहतरीन तैराक थे और उन्होंने खुद शर्मा व उन्हें ट्रेनिंग दी थी. ऐसे में दुर्घटनावश डूबने की आशंका लगभग नामुमकिन है. जुबीन के आखिरी पलों में जब वे सांस लेने के लिए जूझ रहे थे और मुंह-नाक से झाग निकल रहा था, सिद्धार्थ शर्मा ने इसे ‘एसिड रिफ्लक्स’ कहकर टाल दिया और कथित तौर पर चिल्लाए ‘जाबो दे, जाबो दे’ (उसे जाने दो, जाने दो). एसआईटी की रिमांड नोट में जुबिन की को-सिंगर अमृत प्रभा महंता और एक्ट्रेस निशिता गोस्वामी के बयानों का भी जिक्र है.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

