Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: यूपी SIR- हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर;...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: यूपी SIR- हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर; JNU में ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ के नारे; बांग्लादेश में फिर हिंदू की हत्या – Uttar Pradesh News


.

कल की बड़ी खबर यूपी SIR से जुड़ी रही। राज्य में हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है। दूसरी बड़ी खबर बांग्लादेश में फिर एक और हिंदू की हत्या को लेकर रही।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू करेगा। इससे जुड़ी 4 अलग-अलग याचिकाएं हैं।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. यूपी SIR – हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर, टोटल 2.89 करोड़ नाम कटे; 12.55 करोड़ वोटर बचे

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ड्राफ्ट लिस्ट की जानकारी दी।

यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 2.89 करोड़ (18 फीसदी) नाम कट गए हैं। इनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ लोग शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। राज्य में पहले15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। मतलब- हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है।

लखनऊ सबसे ज्यादा नाम कटे: लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख, जबकि ललितपुर में सबसे कम 95 हजार लोगों के नाम कटे। जिन लोगों के नाम नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां कर सकते हैं। 6 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी।

11 राज्यों में 3.67 करोड़ नाम कटे: यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ चुकी है। इनमें 3.67 करोड़ वोटर्स के नाम हटे हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

2. बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हत्या, दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला

बांग्लादेश हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की हत्या कर दी गई। 40 साल के शरत किराना दुकान चला रहे थे। तभी रात को हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गए। अस्पताल जाते समय मणि की मौत हो गई। दरअसल, मणि ने 19 दिसंबर को फेसबुक पोस्ट में बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी।

18 दिनों में छठे हिंदू की हत्या का मामला: 5 जनवरी को ही एक हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया गया।

पढ़ें पूरी खबर…

3. JNU में ‘मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे, यूनिवर्सिटी बोली- आरोपी छात्र सस्पेंड होंगे

वीडियो 35 सेकेंड का है। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी 2026 को इसे JNU कैंपस में रिकॉर्ड किया गया था।

वीडियो 35 सेकेंड का है। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी 2026 को इसे JNU कैंपस में रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली के JNU में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। इसका 35 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्र ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ नारे लगाते और गाते दिखे। BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया है कि यह प्रदर्शन उमर खालिद और शरजील के समर्थन में हुआ। यह विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी विचारधारा का प्रसार है।

कांग्रेस बोली- यह गुस्सा जाहिर करने का तरीका है: वहीं JNU मैनेजमेंट ने कहा कि मामले में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है। यूनिवर्सिटी को नफरत फैलाने वाली प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे। दरअसल, एक दिन पहले 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया था।

पढ़ें पूरी खबर…

4. चांदी एक दिन में ₹6087 बढ़कर ₹2.45 लाख पहुंची, सोना ₹1.37 लाख पर पहुंचा

चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। एक किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई थी। वहीं, कारोबार बंद होने पर ये 6087 रुपए बढ़कर 2,43,150 रुपए पर आ गई। 2025 में चांदी की कीमत 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी है।

सोना ₹492 महंगा हुआ: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए पर पहुंच गया है। सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है।

पढ़ें पूरी खबर…

5. बच्ची का रेप कर हाथ तोड़ने वाले को फांसी की सजा, बांदा में जज बोले- दम टूटने तक फंदे पर लटकाओ

बांदा में 5 साल की बच्ची से रेप और दरिंदगी करने वाले को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा- इसे तब तक फंदे पर लटकाया जाए, जब तक इसका दम न टूट जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने के महज 56 दिनों में ये फैसला सुनाया।

टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया:

25 जुलाई, 2025 को आरोपी ने मासूम को टॉफी देकर अपने घर में ले गया। वहां बच्ची से दरिंदगी की। उसका बायां हाथ तोड़ दिया। उसकी जीभ और गाल में दांतों से काटा। मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से डैमेज हो गया था। पुलिस ने वारदात के 5 घंटे के भीतर आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा था।

पढ़ें पूरी खबर…

6. कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का AI VIDEO पोस्ट किया, लिखा- मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा

कांग्रेस ने PM मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया।

कांग्रेस ने PM मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया।

कांग्रेस ने कहा कि PM मोदी का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। पार्टी ने X पर मोदी और ट्रम्प का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें मोदी, ट्रम्प से डरे हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा।

कांग्रेस के वीडियो की पूरी स्क्रिप्ट

वीडियो की शुरुआत में मोदी, ट्रम्प को कॉल लगाते हुए बोलते है- हैलो, ट्रम्प जी, कैसे हो आप

जवाब में ट्रम्प बोलते है- मोदी मैं तुमसे नाराज हूं।

मोदी- लेकिन ट्रम्प आप नाराज क्यों हैं? जैसा-जैसा आपने बोला मैंने वैसा ही किया… सीजफायर कराया, रूस से तेल लेना कम कर दिया।

ट्रम्प- तुम जानते हो मुझे खुश करना तुम्हारे लिए कितना जरूरी है। अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो मैं टैरिफ बढ़ा दूंगा।

मोदी- नहीं मालिक जैसा-जैसा बोलेंगे मैं वैसा-वैसा करूंगा। जनता पर बोझ लाद दूंगा। बस आप मुझसे खुश हो जाएं और कुछ नहीं चाहिए।

खड़गे बोले- मोदी ट्रम्प के आगे क्यों झुक रहे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैं नहीं समझ पा रहा कि मोदी ट्रम्प के सामने क्यों झुक रहे हैं। यह देश के लिए ठीक नहीं है। आपको देश के लिए खड़ा होना चाहिए। देश ने आपको प्रधानमंत्री सिर हिलाने के लिए नहीं चुना।

ट्रम्प बोले- मोदी मुझसे नाखुश: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अपाचे हेलिकॉप्टर की वजह से भारत कई सालों से मेरे पास आ रहा था। भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था। इसके बाद मोदी खुद मुझसे मिलने आए। वह मेरे पास आए और बोले- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? और मैंने कहा- हां। ट्रम्प ने आगे कहा कि PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ से खुश नहीं हैं। यह बात PTI ने बताई है।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: यूपी में ट्रेन में बम की खबर, इंस्पेक्टर ने डंडे से खींचा संदिग्ध बैग; केरल में 12 देसी बम बरामद (पढ़ें पूरी खबर)
  2. मध्य प्रदेश: दूषित पानी से 17 मौतें, हाईकोर्ट बोला- इंदौर की छवि धूमिल: सरकार का जवाब असंवेदनशील; जरूरत पड़ी तो अफसरों पर तय होगी क्रिमिनल जिम्मेदारी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. इंटरनेशनल: अमेरिकी ऑपरेशन में जख्मी हुईं मादुरो की पत्नी: आंखों में जख्म, पसलियों में फ्रैक्चर; सैनिकों ने बेडरूम से खींचकर निकाला था (पढ़ें पूरी खबर)
  4. स्पोर्ट्स: श्रेयस अय्यर ने फिटनेस साबित की: विजय हजारे ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई; सिराज ने 3 विकेट झटके, मयंक अग्रवाल का शतक (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: अडाणी का ₹1,000 करोड़ का बॉन्ड सिर्फ 45-मिनट में भरा: 8.90% तक सालाना ब्याज मिलेगा; फंड का इस्तेमाल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: महाराष्ट्र में बीजेपी बोली-हम सावरकर की विचारधारा को मानते हैं: सहयोगियों से भी इसी की उम्मीद करते हैं; NCP बोली- हम अंबेडकरवादी विचारधारा के (पढ़ें पूरी खबर)
  7. नेशनल: ममता बोलीं-SIR भाजपा के मोबाइल ऐप से हो रहा: चुनाव आयोग ने लोगों को परेशान किया, TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: दावा- ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई रूस भागने की फिराक में: सत्ता गंवाने का डर, बेटे और साथियों के साथ 20 लोग भी तैयार (पढ़ें पूरी खबर)
  9. नेशनल: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने रितेश देशमुख से माफी मांगी: कहा था- विलासराव की यादें मिटा देंगे; एक्टर बोले- पापा का नाम लोगों के मन में दर्ज (पढ़ें पूरी खबर)
  10. नेशनल: मणिपुर में 3 घंटे में दो आईईडी ब्लास्ट, 2 घायल: कुकी उग्रवादियों पर ब्लास्ट का शक, सरकार ने NIA को जांच सौंपी (पढ़ें पूरी खबर)
  11. इंटरनेशनल: डेनमार्क की PM बोलीं-ग्रीनलैंड पर हमला किया तो NATO खत्म: कहा- फिर कुछ भी नहीं बचेगा, ट्रम्प ने कब्जा करने की धमकी दी थी (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

राजस्थान के कोटा में चोरी करने घुसा चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंस गया। मकान मालिक खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। जब वो लौटे तो चोर फंसा दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर चोर को बाहर निकाला और गिरफ्तार किया।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को पुरानी टेंशन से छुटकारा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments