Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडशशि कपूर का रोमांटिक गाना, जितेंद्र की हीरोइन पर सुपरस्टार ने खूब...

शशि कपूर का रोमांटिक गाना, जितेंद्र की हीरोइन पर सुपरस्टार ने खूब लुटाया प्यार, देखते ही एक्ट्रेस पर आ जाएगा दिल


Last Updated:

साल 1984 में मौसमी चटर्जी और शशि कपूर की फिल्म ‘घर एक मंदिर’रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में शशि और मौसमी चटर्जी ने पति-पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म में एक ऐसा अनोखा रोमांटिक गाना ह…और पढ़ें

दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी.

हाइलाइट्स

  • मौसमी चटर्जी का ये गाना काफी पसंद किया गया था.
  • मौसमी चटर्जी के इस गाने में एक भी बोल नहीं है.
  • मौसमी चटर्जी और शशि कपूर की जोड़ी काफी पसंद की गई थी.
नई दिल्ली. मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं. लेकिन साल 1984 में उन्होंने फिल्म ‘घर एक मंदिर’में शशि कपूर की पत्नी की भूमिका अदा की थी. इसी फिल्म के एक गाने में दोनों के काफी रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं. उस गाने को देख आधी रात में मिथुन चक्रवर्ती भी शर्मा जाते हैं.

साल 1984 में आई मौसमी चटर्जी और शशि कपूर की फिल्म घर एक मंदिर, भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में से है जो परिवार, भावनाएं और त्याग की मिसाल बनकर सामने आईय इस फिल्म का निर्देशन के. बापैया ने किया था और इसमें मुख्य भूमिकाओं में थे शशि कपूर, मौसमी चटर्जी, मिथुन चक्रवर्ती, राज किरण, और कादर खान नजर आए थे. फिल्म का संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने, जो भावनाओं को सुरों में ढालने में माहिर मानी जाती है.

विनोद खन्ना की हीरोइन, जिसने 1 गाने के लिए पार कर दी थी बोल्डनेस की सारी हदें, थिएटर में ऑडियंस ने झुका ली थी नजरें

शशि कपूर संग रोमांटिक हुई थी मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी और शशि कपूर को लेकर फिल्म में एक गाना फिल्माया गया है, जिसका नाम है हम्मम्ममम….. सुनकर आप भी चौंक गए ना. जी हा, इस गाने में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी ने एक दूजे पर खूब प्यार लुटाया है. दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लेकर कई रोमांटिक सीन भी दिए हैं. हालांकि मौसमी इस तरह के रोल में कम ही नजर आती थीं, दोनों रोमांस कर रहे हैं, ये बात जब मिथुन को पता चलती है, तो शर्म से पानी पानी हो जाते हैं और मुस्कुरा कर वापिस सो जाते हैं. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिका निभाई है.

4 मिनट 45 सेकेंड के गाने में नहीं था 1 भी बोल

गाने में कई रोमांटिक सीन दिए गए हैं. लेकिन ये गाना बॉलीवुड का अलग और खास गाना इसलिए भी है, क्योंकि 4 मिनट 45 सेकेंड के इस पूरे गाने में कहीं भी कोई बोल नहीं है. पूरा गाना हम्मममम्मम पर ही शूट किया गया है. गाने में शशि कपूर, मौसमी संग जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन मौसमी शर्माती उनसे दूर भागती नजर आ रही है. इस गाने ने फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका अदा की थी.

बता दें कि कपिल शर्मा के शो में एक बार खुद मौसमी चटर्जी ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्हें बॉलीवुड में शशि कपूर से हैंडसम कोई नहीं लगता था. उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में उनसे हैंडसम कोई था ही नहीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.

homeentertainment

शशि कपूर का रोमांटिक गाना, जितेंद्र की हीरोइन पर सुपरस्टार ने खूब लुटाया प्यार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments