मोतिहारी में दो दिन से लापता एक युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के
.
परिजनों के अनुसार, टुनटुन 25 सितंबर की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
खेत से दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेतों की ओर गई थीं। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत से दुर्गंध महसूस हुई। खेत में जाने पर उन्होंने टुनटुन कुमार का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने संदेह के आधार पर टुनटुन के कुछ दोस्तों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

