Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से बरामद: सीमा...

मोतिहारी में प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से बरामद: सीमा विवाद में उलझी रेल पुलिस और पिपरा थाना, स्टेशन पर मिला बैग-चप्पल – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में एक प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेल पुलिस और पिपरा थाना की पुलिस एक दूसरे को शव उठाने पर अड़ी है, जिसके वजह से करीब 2 घंटे से उसी तरह शव रेलवे लाइन पर पड़ा है।

.

अहले सुबह ग्रामीणों की नजर पिपरा थाना क्षेत्र के कुअरपुर चिंतवनपुर रेलवे हाल्ट के पास पड़ा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस और रेल पुलिस को दिया, दोनों मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद वजह से शव अब तक नहीं उठ पाया है।

रेलवे लाइन पर सोने के वजह से घटना

आसपास के लोगो ने बताया की रेलवे लाइन के पटरी पर दोनों का शव पड़ा था और दोनों के शरीर से सिर अलग पड़ा हुआ था। वहीं स्टेशन पर एक बैग और लड़की का चप्पल पड़ा हुआ था, जबकि लड़के का चप्पल उसके शव के पास पड़ा हुआ था, लोग आशंका जता रहे है कि दोनों ने रेलवे लाइन पर सो गए थे। इसी वजह से उसकी सर कटने से मौत हो गई है।

लड़की की हुई पहचान

लड़की के पास से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ है, लड़की की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खेल गांव के ढोरा दास की शोभा कुमारी (21) के रूप में हुई है, हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जबकि लड़के की अभी पहचान नहीं हो पाई है, उसकी पहचान करने के बजाय दोनों सीमा विवाद सुलझाने में लगा हुए हैं। हालाकि इस मामले पर ना तो पिपरा थाना की पुलिस और रेल पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments