Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में बेटे के सामने पिता की गोली मारकर हत्या: गैराज...

मोतिहारी में बेटे के सामने पिता की गोली मारकर हत्या: गैराज से लौटने के दौरान वारदात, परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने का लगाया आरोप – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में बंजरिया गांव के पास गुरुवार देर रात एक ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुभान मिस्त्री वर्षो

.

जहां गुरुवार की देर शाम वह अपने बेटे के साथ बाइक से गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। वहीं लाही-लालगढ़ पथ पर बंजरिया गांव के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। सुभान को तीन गोलियां लगीं। उनका बेटा बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुभान को तुरंत मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसके कारण सुभान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष संजीव ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments