उस दिन दोपहर 12 बजे मोनू ने सायरा को फोन पर धमकी दी कि अगर तू बात नहीं करेगी तो गाड़ी चढ़ाकर तुझे मार डालूंगा। शाम 6 बजे, मैं और सायरा मां के पास खेत पर जा रहे थे, तभी मोनू लोडिंग वाहन लेकर आया और बोला-गाड़ी में बैठ जा। सायरा ने मना किया तो मोनू गाड़
.
मुरैना जिले के कुर्रोली गांव में 19 अगस्त को एक दिलदहला देने वाली घटना हुई थी। 16 साल की सायरा को मोनू जाटव ने लोडिंग वाहन से कुचल दिया था। वह सायरा से एकतरफा प्यार करता था और उस पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दैनिक भास्कर ने पीड़ित परिवार से बात की और जाना की आखिर आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दिया, क्या वह लड़की को पहले से परेशान कर रहा था, पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
सायरा की मां बोली- एक महीने से परेशान कर रहा था
टीम ने सबसे पहले सायरा की मां प्रेम जाटव से बात की। उस दिन वह मां के पास ही जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनू जाटव सायरा को एक महीने से परेशान कर रहा था। वह उसे इतना परेशान करने लगा था कि घर से उसका निकला मुश्किल हो गया था। स्कूल आते-जाते और घर से बाहर जाते समय रोकता था। कॉल कर अफेयर के लिए दबाव बनाता था। उस दिन भी मोनू ने सायरा को दिन में करीब 12 बजे फोन किया था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने शाम को खेत जाते समय वैसा ही किया। मेरी बच्ची को गाड़ी से कुचलकर मार डाला।
मुझे मालूम होता कि मोनू मेरी बेटी को मार डालेगा तो मैं उसे कभी अपनी मदद के लिए नहीं बुलाती। वह खेत पर नहीं आती तो आज जिंदा होती। मोनू जबरदस्ती उसके पीछे पड़ा था, उसके घरवालों को भी पता था, लेकिन वो उसे कुछ नहीं कहते थे। वे कहती हैं कि मोनू जाटव को सख्त सजा मिलना चाहिए। मोनू को कठोर सजा मिलेगी तो मेरी सायरा जैसी और बेटियों के साथ कोई मोनू ऐसा करने से पहले डरेगा। मेरी बेटी को न्याय मिलेगा।
पिता छबिराम बोले-एक माह से कर रहा था परेशान
मृतक सायरा के पिता छबिराम जाटव ने बताया कि सायरा गांव के पास ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। जब भी वह स्कूल जाती या घर से बाहर निकलती थी तो गांव का ही मोनू जाटव उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता था। रास्ते में रोककर उसको खुद से फोन पर बात करने और प्यार करने का दबाव बनाता था
छबिराम का कहना है कि आरोपी मोनू जाटव सायरा को पिछले एक माह से परेशान कर रहा था। मैंने इसकी शिकायत मोनू के पिता महेंद्र जाटव से भी की थी, लेकिन वह भी लाठी और हथियार लेकर लड़ने आ गया। अगर महेंद्र अपने बेटे को समझता तो शायद मेरी बेटी जिंदा होती और महेंद्र का बेटा भी जेल नही जाता।

मृतका सायरा के परिवार को राजीनामा करने के लिए लगातार धमकी मिल रही हैं।
चश्मदीद गवाह पर फिर किया हमला
सायरा की बड़ी बहन रूबी जाटव इस घटना की एकमात्र चश्मदीद गवाह है। हाल ही में घर जाते समय रास्ते में आरोपी मोनू के बहनोई राजा जाटव ने रूबी को बाइक से टक्कर मारने की कोशिश की थी। रूबी तो बच गई, लेकिन बाइक से टकरा कर उसका दुप्पटा उन्हीं के साथ चला गया। इसकी शिकायत कैलारस थाने में भी की थी।
आरोपी मोनू जाटव के पिता महेंद्र जाटव और उसके परिजन लगातार राजीनामा करने धमकी दे रहे हैं। बोल रहे कि अगर राजीनामा नहीं करोगे तो गांव में रहने नहीं देंगे। पीड़ित परिवार कभी गांव में तो कभी अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। आरोपी के परिजनों की धमकियों से मृतिका के परिजन दहशत में है। इसको लेकर एसपी समीर सौरभ से मिलने मुरैना पहुंच कर शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद एसपी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया। आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। घटना में उपयोग की गई गाड़ी भी जब्त हो चुकी है।

सायरा की बड़ी बहन रूबी पर भी आरोपी के परिजन हमला कर चुके हैं। इसकी शिकायत की है।
व में किसी से मोबाइल नंबर लिया
सायरा मोबाइल नहीं रखती थी, लेकिन उसके घर पर एक मोबाइल था। आरोपी मोनू जाटव ने गांव में ही किसी से घर का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर एक महीने से फोन कर सायरा को परेशान करने लगा। धमकाने लगा कि वह उसकी बात मानकर उससे फोन पर बात कर लिया करे, उसके प्यार को कबूल कर ले, नहीं तो जान से मार दूंगा।
मोनू जाटव ने मृतिका को कई बार फोन पर मारने की धमकी दी थी। कुछ रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है, जिसमें मोनू सायरा पर बात करने और उसका कहा मानने का दबाव डाल रहा है। बात ना मानने पर मारने की धमकी भी दे रहा है। मोनू जाटव ने मृतिका सायरा को फोन पर हत्या वाले दिन भी धमकी दी थी, जिसमें वह साफ बोल रहा है कि तू मुझसे बात नहीं करेगी तो तुझे मार दूंगा, गाड़ी चढ़ा दूंगा।
मर्डर के 6 घंटे पहले हुई आरोपी से बातचीत के अंश
- आरोपी मोनू: फोन क्यों काट रही है, काटने से कुछ हो रहा क्या?
- मृतिका सायरा: मुझे गाली मत दे, चाहे सभी को दे।
- आरोपी मोनू: तू … कहलवाना फिरती है, क्या कर रही थी तू तब से।
- मृतिका सायरा: हद होती है।
- आरोपी मोनू: क्या कर रही थी तू एक-दो घंटे से? तुझे अभी बताता हूं रुक जा। जब तक एक दो को खा नहीं लेगी तब तक नहीं मानेगी।
- मृतिका सायरा: मुझे फोन मत लगाया करो।
- आरोपी मोनू: हां तो जब तुझे मार दूंगा तब तो उठा लेगी।
- मृतिका सायरा: मेरे लिए फोन लगाने की जरूरत नहीं है।
- आरोपी मोनू: क्या कर रही थी।
- मृतिका सायरा: मैं कुछ कह नहीं रही तो सर से ….. रहा है।
- आरोपी मोनू: दो घंटे से क्या कर रही थी, कुछ तो बता कौन से … रही थी अपनी।

सायरा के परिवारवाले एसपी से शिकायत करने पहुंचे।
गाड़ी चढ़ाने के बाद मोनू ही ले गया अस्पताल
सायरा को गाड़ी से कुचलने के बाद आरोपी मोनू जाटव ही उसे उसी लोडिंग गाड़ी में डालकर कैलारस अस्पताल शाम 7 बजे पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे सीरियस बताकर जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद जिला अस्पताल भी मोनू ही ले गया। जिला अस्पताल में 9 बजे पहुंचे, लेकिन सायरा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सायरा को मृत घोषित कर दिया। सायरा के मृत घोषित होने बाद मोनू अस्पताल से फरार हो गया था।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया भेजा जेल
पुलिस जांच में स्पष्ट हो चुका है कि एकतरफा प्यार में पागल आरोपी मोनू जाटव ने ही जानबूझ कर मृतिका के ऊपर लोडिंग गाड़ी चढ़ाई थी। जांच के बाद कैलारस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मोनू जाटव को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संबंधित खबर पढ़ें…
मुरैना में नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत:एकतरफा प्यार में गाड़ी चढ़ाने का आरोप

मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र के कुर्रोली गांव में 19 अगस्त को लोडिंग वाहन की टक्कर से घायल हुई नाबालिग लड़की की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए एक ऑडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। इसमें गांव का ही एक युवक लड़की को धमकाते और गालियां देते हुए सुना जा सकता है। पुलिस ने ऑडियो को जांच में शामिल कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
एकतरफा प्यार में नाबालिग लड़की पर चढ़ाई लोडिंग गाड़ी, मौत:पुलिस जांच में हुआ खुलासा

मुरैना के कैलारस थाने में एक नाबालिग लड़की पर लोडिंग गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कुर्रोली गांव के मोनू जाटव नाम के लड़के ने एकतरफा प्यार के चलते लड़की के ऊपर लोडिंग गाड़ी चढ़ाई थी। पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद शनिवार को आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लोडिंग वाहन जब्त कर लिया। पूरी खबर पढ़ें

