Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारमोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, नीचे गिरने से हुई मौत,VIDEO: शोले...

मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, नीचे गिरने से हुई मौत,VIDEO: शोले अंदाज में प्रेमिका को बुला रहा था, भाई बोला-बैलेंस बिगड़ने से जमीन पर गिरा – Samastipur News


समस्तीपुर में शनिवार शाम एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को आवाज लगाने लगा। वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी वो टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद टावर से गिर कर उसकी

.

मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान का कहना है कि भाई उतरने ही वाला था, तभी अन बैलेंस होकर वो टावर से नीचे गिर गया।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल के पास की है।

पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। टावर पर चढ़ कर युवक ने खुद अपना वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मृतक की पहचान राज किशोर पासवान के बेटे अमर पासवान (23) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

टावर पर चढ़ने के बाद युवक खुद का वीडियो बनाते हुए।

टावर पर चढ़ने के बाद से युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात करता रहा।

टावर पर चढ़ने के बाद से युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात करता रहा।

मृतक के भाई का कहना है, पैर फिसलने के कारण भाई टावर से नीचे गिर गया।

मृतक के भाई का कहना है, पैर फिसलने के कारण भाई टावर से नीचे गिर गया।

शोले फिल्म की तरह लोगों से कर रहा था बात

मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान ने बताया कि ‘गांव के ही एक महिला से अमर प्यार करता था। जिसके साथ यह आगे का जीवन बिताना चाहता था, लेकिन महिला शादीशुदा थी। इसलिए वह इनकार कर रही थी।

इनकार करने के बाद भाई गांव में ही लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से जोर-जोर से आवाज लगाने लगा। शोले फिल्म की तर्ज पर वह लोगों से बात कर रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे नीचे उतर जाने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वो किसी की बात नहीं मान रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।’

लक्ष्मी ने आगे कहा कि ‘महिला भी मौके पर पहुंची थी। भाई उतरने ही वाला था कि अचानक ही वह असंतुलित होकर टावर से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई गांव में ही मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद महिला फरार हो गई। एक बच्चे की मां है।’

अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

पुलिस ने कहा- टावर से गिरने के कारण हुई मौत

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि ‘प्रेम प्रसंग में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। लोग उसे उतारने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इसी दौरान और संतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments