Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबांग्लादेश हिंसा के खिलाफ धार में कांग्रेस का प्रदर्शन: हिंदू अल्पसंख्यकों...

बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ धार में कांग्रेस का प्रदर्शन: हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा – Dhar News


बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धार में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

.

ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले, हिंसा और धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह स्थिति मानवाधिकारों का उल्लंघन है और न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति के लिए गंभीर चुनौती है।

कांग्रेस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर भारत सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवीय आधार पर संरक्षण दिया है, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भय का वातावरण बना हुआ है।

जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भारत सरकार से आग्रह किया कि इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाया जाए। उन्होंने कूटनीतिक दबाव के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments