दतिया की सेवढ़ा तहसील कार्यालय में अधिकारियों की कथित लापरवाही और मनमानी कार्यप्रणाली को लेकर अभिभाषक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और वकील एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सेवढ़ा में पदस्थ तीनों तहसीलदारों पर कार्यालय से नदारद रहने और कामकाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजेंद्र जाटव ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन वकीलों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा, “ज्ञापन तहसीलदारों के खिलाफ है, इसलिए उन्हें नहीं देंगे।” इसके बाद एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा गया। दो तहसीलदार नहीं मिले, नायब तहसीलदार पर ताश खेलने का आरोप अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि बुधवार को वे पक्षकारों के साथ दावा पेश करने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान सेवढ़ा में पदस्थ दो तहसीलदार अपनी टेबल पर नहीं मिले। वहीं, नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य थरेट तहसीलदार की टेबल पर बैठकर कंप्यूटर पर ताश का गेम खेलते मिले। वकीलों का आरोप है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ तीनों तहसीलदारों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। उनका कहना है कि तहसीलदार अक्सर अपनी टेबल से नदारद रहते हैं और बिना अवकाश लिए कार्यालय से चले जाते हैं। अभिभाषक संघ ने सोशल मीडिया पर वायरल नायब तहसीलदार के ताश खेलने के वीडियो को भी कथित लापरवाही का प्रमाण बताया है। संघ ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। तहसीलदार बोले- तबीयत खराब थी, एसडीएम को दी थी सूचना वहीं, तहसीलदार राजेंद्र जाटव ने बुधवार को कार्यालय में अनुपस्थित रहने के मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने एसडीएम से मौखिक रूप से निवेदन किया था कि वे उस दिन कार्यालय नहीं आ पाएंगे। राजेंद्र जाटव के अनुसार, राजस्व निरीक्षक गंधर्व सिंह और पटवारी सोनू साहू उन्हें डॉ. तिवारी के यहां लेकर गए थे। वहां से दवा लेने के बाद वे अपने शासकीय आवास पर आराम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसडीएम को सूचना देने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार वे शासकीय आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
Source link
सेवढ़ा के वकीलों ने तीन तहसीलदारों पर की कार्रवाई मांगी: मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया; कार्यालय से गैरहाजिर रहने और लापरवाही के आरोप – datia News
RELATED ARTICLES

