Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसफाई और कचरे की समस्या का समाधान हुआ: जोन-1 के AHO...

सफाई और कचरे की समस्या का समाधान हुआ: जोन-1 के AHO प्रितेश गर्ग बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; सीवेज, पाइपलाइन लीकेज और खुले चैंबर की शिकायतें बरकरार – Bhopal News




भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन-1 के AHO प्रितेश गर्ग बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बैरागढ़ स्थित वार्ड नंबर-3 के मरघट क्षेत्र में गंदगी जमा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कचरा फैला हुआ था, जिससे आसपास गंदगी बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन-1 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) प्रितेश गर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान जहांगीराबाद: कचरे के ढेर और गंदगी की समस्या दूर जहांगीराबाद के ऐशबाग मेन रोड स्थित मोती अपार्टमेंट के सामने कचरा जमा होने की शिकायत मोहित लुडले ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लगा रहता था। बारिश के पानी से पूरी सड़क पर कीचड़ फैल जाता था और दिनभर गंदगी के कारण बदबू आती थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-35 के सुपरवाइजर नरेंद्र नील ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। सीवेज, पेयजल और नाली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार राजहर्ष कॉलोनी: सड़क पर बह रहा सीवेज का गंदा पानी, बदबू से परेशानी राजहर्ष कॉलोनी स्थित एकता पार्क के पास विक्टोरिया कॉलेज वाली गली, वार्ड-84 में सड़क पर सीवेज का गंदा पानी बहने की शिकायत रवि मिश्रा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लगातार सीवेज का पानी सड़क पर बहने से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवेज का पानी जमा रहने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इब्राहिमगंज: वर्धमान सिटी प्लाजा के दोनों गेट पर पाइपलाइन से लीकेज इब्राहिमगंज स्थित छोला रोड, बस स्टैंड चौक के पास वर्धमान सिटी प्लाजा के गेट नंबर-1 और 2 पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव होने की शिकायत दिशा शर्मा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों गेट के पास पाइपलाइन से लगातार पानी लीक हो रहा है, जिससे रास्ते पर पानी जमा हो रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुलसी नगर: नाली में पेड़ गिरने से जल निकासी बाधित, पार्किंग में जमा हो रहा पानी तुलसी नगर स्थित आयुष्मान भारत कार्यालय, 1250 अस्पताल परिसर के सामने पार्किंग क्षेत्र की नाली अवरुद्ध होने की शिकायत हेमू बंसल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नाली में पेड़ गिरने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। नाली का गंदा पानी पार्किंग क्षेत्र में फैल रहा है। इसके साथ ही वहां भारी मात्रा में कचरा भी जमा है, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। बागमुगालिया: सड़क पर चैंबर का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा बागमुगालिया मेन रोड स्थित अरविंद विहार क्षेत्र में सीवेज चैंबर का ढक्कन टूटने की शिकायत रवि अहिरवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां नगर निगम ने चैंबर का निर्माण कराया था, लेकिन उसे ठीक से बनाए बिना ऊपर पत्थर की पटिया रख दी गई थी। अब वाहनों के गुजरने से पटिया टूट गई है और चैंबर खुला पड़ा है। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments