Sunday, September 20, 2026
Homeफूडमोमोज के दीवाने हैं तो यहां जरूर जाएं, पनीर-कॉर्न की फिलिंग बनाती...

मोमोज के दीवाने हैं तो यहां जरूर जाएं, पनीर-कॉर्न की फिलिंग बनाती है स्वाद खास


होमफोटोलाइफ़फूड

मोमोज के दीवाने हैं तो यहां जरूर जाएं, पनीर-कॉर्न की फिलिंग बनाती है स्वाद खास

Last Updated:

आगरा: अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं तो शास्त्रीपुरम के पनीर कॉर्न मोमोज आपको पसंद आ सकते हैं. यहां ताजा पनीर और अमेरिकन कॉर्न की फिलिंग से तैयार मोमोज को धीमी आंच पर स्टीम किया जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी खास हो जाता है.

आगरा: मोमोज अब सिर्फ युवाओं का पसंदीदा स्नैक नहीं रह गया है. आगरा में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. शहर के कई इलाकों में शाम होते ही मोमोज की दुकानों और स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आने लगती है. शास्त्रीपुरम इलाके में भी एक रेस्टोरेंट के पनीर कॉर्न मोमोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इन मोमोज में पनीर और अमेरिकन कॉर्न की फिलिंग डाली जाती है, जिससे इनका स्वाद आम मोमोज से थोड़ा अलग हो जाता है.

इन मोमोज का स्वाद लेने के लिए आसपास के लोगों के साथ-साथ दूर के इलाकों से भी ग्राहक पहुंचते हैं. युवाओं के अलावा परिवार और बच्चे भी इन्हें पसंद कर रहे हैं. मोमोज के साथ मिलने वाली चटपटी चटनी और मसालेदार स्वाद इन्हें और खास बना देता है. यही वजह है कि शास्त्रीपुरम के ये पनीर कॉर्न मोमोज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में हैं.

इन मोमोज की सबसे खास बात इनकी फिलिंग है. इसमें ताजा पनीर और अमेरिकन कॉर्न के साथ कुछ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. फिलिंग तैयार करने के बाद इसे मोमोज के अंदर भरा जाता है और फिर धीमी आंच पर स्टीम किया जाता है. इससे मोमोज नरम रहते हैं और पनीर-कॉर्न का स्वाद भी बरकरार रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार संतोष कुमार बघेल बताते हैं कि मोमोज में फ्रेश पनीर और कॉर्न अच्छी मात्रा में डाला जाता है. इसके साथ इस्तेमाल होने वाले खास मसाले और ताजी सामग्री इनके स्वाद को अलग बनाते हैं. यही वजह है कि ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं.

यहां मोमोज खाने पहुंचे ग्राहक जितेंद्र कुमार भी इनके स्वाद के मुरीद हैं. उन्होंने बताया कि वह करीब रोज यहां मोमोज खाने आते हैं. काम के बीच शाम को जैसे ही उन्हें थोड़ा समय मिलता है, वह सीधे यहां पहुंच जाते हैं.

जितेंद्र कुमार के मुताबिक, पनीर और अमेरिकन कॉर्न की फिलिंग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. मोमोज के साथ मिलने वाली चटपटी चटनी स्वाद को और बढ़ा देती है. उनका कहना है कि आगरा में कई जगह मोमोज मिलते हैं, लेकिन यहां के मोमोज का स्वाद उन्हें बार-बार आने के लिए मजबूर करता है. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह इनके लिए समय निकाल लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments