Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमौसम का हाल: बादलों के गहराने से गर्मी का अहसास, ठंडक...

मौसम का हाल: बादलों के गहराने से गर्मी का अहसास, ठंडक में कमी, तापमान 34.1 डिग्री – Indore News



पश्चिमी विक्षोभ के गहरा जाने से गुरुवार को तेज गर्मी का अहसास हुआ। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप इतनी तेज महसूस हो रही थी कि लोग पसीनातर हो गए। तीन बजे के करीब बादल इतने गहरे थे जैसे बारिश होने वाली हो। हालांकि कुछ देर में बादल छंट भी गए थे। लगातार चौथ

.

दरअसल, अरब सागर तरफ से नमी मिल रही है। इस कारण बादल छाए हुए हैं। ठंड लाने वाली उत्तर-पूर्वी हवा की दिशा भी बदल गई। यह पश्चिमी हो गई है। इस कारण गर्माहट का अहसास हो रहा है और बादल भी आ रहे हैं। दीपावली के दिन भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है। नमी आने का सिलसिला अभी तीन-चार दिन जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इंदौर को छोड़कर देवास, उज्जैन तरफ हलकी बारिश होने का अनुमान भी लगाया है।

तीन तरह के मौसम हो गए अब

अक्टूबर में लगातार 16 घंटे बारिश हुई। 4.5 इंच पानी बरसा। फिर तेज ठंड का अहसास भी हो गया। रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अब फिर से गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले चार दिन से तापमान बढ़ रहा है। हालांकि रात 10 बजे के बाद हलकी सी ठंड महसूस हो रही है। घर के बाहर तो ठंड लग रही है, लेकिन घरों में पंखे चलाना पड़ रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments