पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू घोंपकर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य विधि से संघर्षरत नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। पुलिस अब मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथियों के साथ फरार हो गया था आरोपी एसपी रोशन मीना ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार शाम करीब 5 बजे कैप्टन कॉलोनी निवासी शैतान (20) पुत्र रामलाल कीर पैदल घर से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो-तीन आरोपियों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने शैतान की पीठ में चाकू घोंप दिया, जो करीब ढाई इंच तक अंदर चला गया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी पुरानी टोंक थाना क्षेत्र निवासी राजवीर उर्फ चूच्या अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। लोगों ने जयपुर-कोटा फोरलेन पर लगाया था जाम इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के पास से गुजर रहे जयपुर-कोटा फोरलेन पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर लोगों को सड़क से हटाया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link

