Monday, November 3, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशयुवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 50% झुलसा: जौनपुर में अज्ञात...

युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 50% झुलसा: जौनपुर में अज्ञात हमलावर फरार, पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती – Jaunpur News


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में रविवार देर रात एक युवक को सोते समय अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बेलापार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार यादव रविवार रात करीब ढाई बजे अपने घर के टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। विनोद वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

पुलिस कर रही गिरफ्तारी की कोशिश

विनोद की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उन्हें तुरंत नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, विनोद का शरीर लगभग 50 प्रतिशत जल गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments