Friday, April 10, 2026
Homeबॉलीवुडये ब्लॉकबस्टर बदल देती किस्मत, 1 गलती ने ठप कर दिया एक्ट्रेस...

ये ब्लॉकबस्टर बदल देती किस्मत, 1 गलती ने ठप कर दिया एक्ट्रेस का करियर, ताउम्र रहा मलाल


Last Updated:

Birthday Special: एक्टिंग की दुनिया में एक्ट्रेसेस कई बार ऐसे फैसले ले लेती हैं, जिनके बाद उन्हें ताउम्र पछताना पड़ता है. इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. 1 गलत फैसले ने इस एक्ट्रेस के करियर की दिशा ही बदलकर रख दी थी. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि ये मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

एक्ट्रेस ने दी हैं कई हिट फिल्में

नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो हसीना, जो अपने करियर में कई हिट देकर आगे बढ़ रही थी. एक पार्टी में एक्ट्रेस को एक जाने माने बड़े फिल्ममेकर ने उन्हें अपना कार्ड दिया था. लेकिन एक्ट्रेस ने सीरियस नहीं लिया और कार्ड फाड़ दिया. लेकिन इसी कार्ड ने उनकी किस्मत बदल दी. इसके जरिए मिलने वाले फिल्म के ऑफर को बाद में ममता कुलकर्णी ने एक्सेप्ट कर लिया था.

साल 1995 में राकेश रोशन एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम है ‘करण अर्जुन’. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की थी. इस फिल्म में सलमान संग ममता कुलकर्णी नजर आई थीं. शाहरुख खान संग काजोल ने रोल निभाया था. लेकिन राकेश रोशन फिल्म में किसी और एक्ट्रेस को लेना चाहते थे. उस एक्ट्रेस की एक गलती की वजह से उनके हाथ से ये बड़ा ऑफर निकल गया.

90 के दशक में छाई रहीं एक्ट्रेस

वो टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं मोनिका बेदी हैं. मोनिका बेदी का जन्म आज के दिन यानी 18 जनवरी 1975 को हुआ था. पढ़ाई के दौरान ही वह मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं. उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्दी ही फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.मोनिका बेदी ने साल 1995 में फिल्म ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं. शुरुआत में उन्हें ग्लैमर रोल ज्यादा मिले और वह 90 के दशक के आखिर में चर्चा में आ गईं.

एक गलती ने बदल दिया करियर

मोनिका बेदी एक पार्टी के दौरान राकेश रोशन से मिली थी. इस दौरान राकेश ने उन्हें कार्ड देकर मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन एक्ट्रेस ने कार्ड फाड़कर फेंक दिया और इस बात को सीरियस नहीं लिया. मोनिका बेदी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘करण अर्जुन’ फिल्म में उन्हें सलमान खान और शाहरूख खान के साथ काम करने का ऑफर मिला था. उन्होंने मुझे मुलाकात करने को कहा भी था. लेकिन मैं नहीं जानती थीं कि वो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी हैं. बाद में यही रोल ममता कुलकर्णी को मिला था.

बता दें कि मोनिका बेदी अगर ये फिल्म कर लेती तो शायद उनका करियर आज किसी और दिशा में होता. एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा भी था कि इस बात का उन्हें हमेशा मलाल रहेगा. इसके अलावा मोनिका कई हिट फिल्मों और टीवी पर काम कर रही थीं. लेकिन एक बार वह शो के लिए दुबई गई एक्ट्रेस की मुलाकात अबू सलेम से हो गई. दोनों के खूब चर्चे भी होने गे थे. साल 2002 में मोनिका, अबू सलेम के साथ पुर्तगाल गईं, नकली दस्तावेजों को यूज करने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एक्ट्रेस को 2.5 साल जेल की सजा भी हुई. इसके बाद बाद देखते ही देखते उनका करियर बर्बाद हो गया.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

ये ब्लॉकबस्टर बदल देती किस्मत, 1 गलती ने ठप कर दिया एक्ट्रेस का करियर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments