Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'ये लोग कितने निर्दयी हैं? ड्राइवर कितना...' शिल्पा शिरोडकर की कार को...

‘ये लोग कितने निर्दयी हैं? ड्राइवर कितना…’ शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी टक्कर, कंपनी ने नहीं मानी गलती


Last Updated:

शिल्पा शिरोडकर की कार का एक्सीडेंट हो गया. एक्ट्रेस ने अपनी टूटी-फूटी कार की तस्वीरें शेयर करते हुए मुंबई पुलिस का आभार जताया. साथ ही जिस बस ने उनकी कार को टक्कर मारी उस कंपनी के लोगों को निर्दयी बताया.

'ये लोग कितने निर्दयी हैं? ड्राइवर कितना...' शिल्पा की कार को बस ने मारी टक्करशिल्पा शिरोडकर की कार का एक्सीडेंट हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की कार को बुधवार को मुंबई में एक बस ने टक्कर मार दी. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने दुख जताया की कि बस कंपनी ने इस मामले की कोई जिम्मेदारी नहीं ली. बल्कि ड्राइवर को ही जिम्मेदार बता दिया. उन्होंने कंपनी को निर्दयी बताया. शिल्पा ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया कि उन्होंने आसानी से शिकायत दर्ज करने में मदद की. शिल्पा ने बताया कि उनके टीम का कोई भी सदस्य इस हादसे में घायल नहीं हुआ.

शिल्पा शिरोडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “आज एक सिटीफ्लो बस ने मेरी कार को टक्कर मारी. और मुंबई में ऑफिस के प्रतिनिधि-योगेश कदम और विलास मंकोटे, मुझे बता रहे हैं कि यह उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है, यह ड्राइवर की जिम्मेदारी है. ये लोग कितने निर्दयी हैं? ड्राइवर कितना कमा सकता है!”

shilpa chum
दोस्तों संग पोज देते हुए शिल्पा शिरोडकर.

सुरक्षित हैं शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में उनकी कार पीछे से क्षतिग्रस्त दिख रही थी. तस्वीर में एक बड़ा डेंट और टूटा हुआ कांच साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने बस की नंबर प्लेट की तस्वीर और एक अन्य तस्वीर जिसमें ‘सिटीफ्लो’ क्लियर लिखा हुआ था, भी पोस्ट की. शिल्पा ने बाद में चुम दरांग समेत कई दोस्तों के साथ सेल्फी पोस्ट की, जिससे यह साफ हो गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई.

शिल्पा शिरोडकर की आने वाली फिल्म और सीरीज

बात करे वर्कफ्रंट की, तो शिल्पा शिरोडकर मच अवेटेड पैन-इंडिया सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘जटाधारा’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद स्क्रीन पर कमबैक करेंगी. ‘जटाधारा’ अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर और इसके छिपे हुए रहस्यमय कथानक के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावाल वह वेब सीरीज ‘शंकर- द रिवोल्यूशनरी मैन’ में नजर आएंगी.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘ये लोग कितने निर्दयी हैं? ड्राइवर कितना…’ शिल्पा की कार को बस ने मारी टक्कर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments