Last Updated:
जहां आज फिल्में 2 या ढाई घंटे में ही सिमटकर रह जाती हैं, वहीं पहले फिल्में 3 घंटे से ज्यादा लंबी हुआ करती थी. लेकिन अब उसी तरह की फिल्मों का दौर एक बार फिर से लौट आया है. एनिमल-पुष्पा 2 और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की धुरंधर के बाद अब सनी देओल-वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ भी 3 घंटे लंबी फिल्म है. लेकिन इनमें बॉर्डर 2 का रनटाइम क्या है आइए जानते हैं.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म होने के बावजूद लोगों को कहीं भी बोर नहीं होने देती. इसके अलावा निमल-पुष्पा 2 भी ऐसी ही फिल्में हैं, जिनका रनटाइम लंबा था, लेकिन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता. अब सनी देओल-वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी साल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं.

साल 1997 की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर बनाई गई ये फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में हैं. खास बात यह है कि बॉर्डर 2 भी हाल के दौर की उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनकी लंबाई तीन घंटे से ज्यादा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का रनटाइम भी तीन घंटे से ज्यादा होने वाला है. हाल के कुछ समय से मेकर्स और थिएटर मालिकों को लगता था कि लंबी फिल्मों से दर्शक बोर हो जाते हैं और शो की संख्या भी कम होने लगती है. लेकिन रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने इस मिथ तो पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है. करीब 3 घंटे 23 मिनट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया था.

इसके बाद साल 2024 में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भी भी तकरीबन 3 घंटे 21 मिनट के रनटाइम के रिलीज हुई थी. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ भी 3 घंटे 34 मिनट की फिल्म है, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा था.

बॉर्डर 2 भी एक दमदार कहानी के साथ लोगों को एंटरटेन करने आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सभी को खुद को साबित करने के लिए बराबर वक्त दिया गया है.

फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. ऐसे में फिल्म पर पहली फिल्म की सक्सेस का प्रेशर ज्यादा होता नजर आ रहा है.

बता दें कि ऐसे में 23 जनवरी को रिलीज हो रही बॉर्डर 2 के लिए 26 जनवरी की छुट्टी भी वरदान बन सकती है. फिल्म को चार दिन का वीकेंड मिलने के बाद मेकर्स को बड़ा फायदा हो सकत है और फिल्म के लिए भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने का मौका मिल सकता है.

