Thursday, April 16, 2026
Homeबॉलीवुडये 8 फिल्में बदलेंगी बॉक्स ऑफिस का इतिहास, करेंगी 1000 करोड़ से...

ये 8 फिल्में बदलेंगी बॉक्स ऑफिस का इतिहास, करेंगी 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई?


Last Updated:

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक सिर्फ तीन फिल्मों ने ही 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. यह तीन फिल्में- ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ के बाद कौन-कौन सी फिल्में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में करने वाली हैं? इनमें प्रभास की 3 और अल्लू अर्जुन की 2 फिल्में भी शामिल हैं.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है. यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ ही यह कारनामा कर पाई थीं. अब जब बेंचमार्क और ऊंचा हो गया है, तो सबकी नजरें अगली उन मेगा बजट फिल्मों पर हैं, जो इस खास क्लब में शामिल हो सकती हैं. एक्शन से लेकर माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन फिल्मों तक, 8 मेगाबजट पैन इंडिया फिल्में आने वाली हैं, जिनके भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन करने की उम्मीद है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

raaka

राका: ‘जवान’ और ‘बिगिल’ जैसी हिट फिल्मों के बाद निर्देशक एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ बना रहे हैं. यह एक मेगा बजट साइंस फिक्शन एंटरटेनर है, जिसका बजट करीब 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है. (फिल्म पोस्टर)

Spirit

स्पिरिट: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की जोड़ी ‘स्पिरिट’ के साथ आ रही है. यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इसमें तृप्ती डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म कई इंटरनेशनल भाषाओं जैसे मंदारिन, जापानी और कोरियन में भी रिलीज होगी, जिससे मेकर्स की ग्लोबल सोच साफ झलकती है. (फिल्म पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ramayana

रामायण: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में गिना जा रहा है. इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे जैसे सितारे नजर आएंगे. इसकी भव्यता और विजुअल्स को लेकर जबरदस्त चर्चा है. माना जा रहा है कि अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी तो यह एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बन सकती है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Toxic

टॉक्सिक: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं ‘टॉक्सिक’ के साथ. गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी यह पीरियड गैंगस्टर थ्रिलर यश की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी. यश की पैन इंडिया फैन फॉलोइंग और लंबे इंतजार के चलते फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. (फिल्म पोस्टर)

varanasi movie-

वाराणसी: एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है. करीब 1300 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एडवेंचर होगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों के बाद राजामौली से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. (फिल्म पोस्टर)

Pushpa 3-

पुष्पा 3: द रैम्पेज: हालांकि यह फिल्म फिलहाल रिलीज के लिए तैयार नहीं है, लेकिन ‘पुष्पा 3’ पहले दो पार्ट्स की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चित सीक्वल्स में से एक है. अल्लू अर्जुन की सुपरस्टारडम और फ्रेंचाइजी की जबरदस्त लोकप्रियता इसे भविष्य के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स के लिए मजबूत दावेदार बनाती है

Salaar 2

सालार 2: ‘सालार’ की सफलता के बाद प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील एक बार फिर साथ आ रहे हैं ‘सालार 2’ के लिए. इसमें और भी बड़ा एक्शन, भव्य वर्ल्ड बिल्डिंग और पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे सितारे वापसी करेंगे. यह फिल्म पहले पार्ट की फैन फॉलोइंग को और आगे ले जा सकती है. (फिल्म पोस्टर)

Kalki 2

कल्कि 2: ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल ‘कल्कि 2’ पहले से ही प्रोडक्शन में है. इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की वापसी होगी. नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह साइंस फिक्शन फ्रेंचाइजी पहले पार्ट की सफलता के बाद और भी बड़ी उम्मीदें जगा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments