Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडरणबीर कपूर ने रामायणम् के लिए छोड़ी किशोर कुमार बायोपिक, अनुराग बसु...

रणबीर कपूर ने रामायणम् के लिए छोड़ी किशोर कुमार बायोपिक, अनुराग बसु ने किया खुलासा, ‘फैसला बहुत मुश्किल था’


Last Updated:

अनुराग बसु ने बताया कि आखिर रणबीर कपूर का नितेश तिवारी की रामायणम् को किशोर कुमार बायोपिक के ऊपर चुनने का फैसला सही था या गलत.

अनुराग बसु और रणबीर कपूर इससे पहले ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम कर चुके हैं.

हाइलाइट्स

  • रणबीर कपूर ने रामायणम् के लिए किशोर कुमार बायोपिक छोड़ी.
  • रामायणम् का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा.
  • किशोर कुमार बायोपिक में आमिर खान को ऑफर किया गया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 4000 करोड़ी फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. मोस्टअवेटेड फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा 2027 में पर्दे पर रिलीज होगी. पहले रणबीर कपूर का नाम अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किशोर कुमार बायोपिक से जुड़ा था, लेकिन बाद में खबरें आईं कि यह भूमिका आमिर खान को ऑफर की गई है. अब, अनुराग बसु ने ये साफ किया कि वो भी वह और रणबीर एक साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन फिल्म ‘रामायणम्’ के चक्कर में ये पॉसिबल नहीं हो सका.

‘मेट्रो इन दिनों’ के डायरेक्टर अनुराग बसु ने बताया कि कैसे रणबीर कपूर को एक चुनौतीपूर्ण फैसले का सामना करना पड़ा. क्योंकि उन्हें ‘किशोर कुमार बायोपिक’ या नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में से एक को चुनना था और ये फैसला रणबीर के लिए आसान नहीं था. अनुराग बसु और रणबीर कपूर इससे पहले ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम कर चुके हैं.

रणबीर को एक ‘मुश्किल फैसला’ करना पड़ा

बीबीसी न्यूज हिंदी से बातचीत में डायरेक्टर अनुराग बसु ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा के बारे में बात की. उन्होंने कहा- ‘हां, उम्मीद है. हम दोनों तो कोशिश करते ही रहते हैं, लेकिन हो नहीं रहा है. वह भी काफी सारी फिल्में कर रहा है’. रणबीर को एक ‘मुश्किल फैसला’ करना पड़ा और उसने ‘रामायणम्’ को किशोर कुमार बायोपिक के ऊपर चुना और मुझे लगता है कि उसने सही किया.

किशोर कुमार की बायोपिक में आमिर खान!

पिंकविला ने की एक रिपोर्ट की मानें तो अब अनुराग बसु ने किशोर कुमार बायोपिक का प्रस्ताव आमिर खान को दिया है. बताया जा रहा है कि आमिर और बसु इस फिल्म को लेकर चार-पांच बार मिल चुके हैं और आमिर को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म के लीड हीरो को लेकर क्या बोले अनुराग बसु

हालांकि जब मिडडे ने इस पर अनुराग से प्रतिक्रिया मांगी तो अनुराग बसु ने साफ कहा, ‘जब तक सब कुछ फाइनल नहीं होता और कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं होता, मैं कुछ नहीं कहूंगा.’ उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस प्रोजेक्ट ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं.मैं दुआ करता हूं कि इस बार यह सच में सेट तक पहुंचे. इसलिए, मैं इस पर बात करके इसे जिंक्स नहीं करूंगा.’

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

‘फैसला मुश्किल था’, रणबीर कपूर ने रामायणम् के लिए छोड़ी किशोर कुमार बायोपिक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments