मुंबई. ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है जिसमें विद्युत जामवाल धालसिम के किरदार में नजर आ रहे हैं, उनके साथ नोहा सेंटिनियो और जेसन मोमोआ भी हैं. फिल्म में ग्लोबल स्टार पावर के साथ भारतीय कनेक्शन भी देखने को मिल रहा है. भारतीय दर्शकों के लिए खास आकर्षण के तौर पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल गेम सीरीज़ के मशहूर योगा मास्टर धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी 1993 में सेट है, जहां अलग हो चुके फाइटर्स रयू (एंड्रयू कोजी) और केन मास्टर्स (नोहा सेंटिनियो) को चन-ली (कैलीना लियांग) अगले वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट के लिए वापस बुलाती हैं. जो शुरुआत में एक कठिन मुकाबला लगता है, वह जल्द ही एक खतरनाक साजिश में बदल जाता है. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

