Thursday, April 9, 2026
Homeखेलरवींद्र जडेजा की ODI रिटायरमेंट का टाइम आ गया? अश्विन ने बताया...

रवींद्र जडेजा की ODI रिटायरमेंट का टाइम आ गया? अश्विन ने बताया जगह लेने को तैयार बैठा ये प्लेयर


रविचंद्रन के वनडे भविष्य पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह रही. ऐसा नहीं था कि उन्हें अधिक ओवर नहीं दिए गए, फिर भी पूरी सीरीज में उन्हें एक भी विकेट नहीं ले पाए. तीनों मैचों में मिलाकर उनका कुल स्कोर भी 50 के पार नहीं पहुंचा. अब रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सलाह दी है और साथ ही बताया कि वो कौन सा प्लेयर है जो जडेजा को रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठा है.

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में रवींद्र जडेजा ने 56 रन दिए और सिर्फ 4 रन बनाए. राजकोट में उन्होंने 44 रन दिए और बल्ले से 27 रन बनाए. इंदौर में खेले गए निर्णायक मैच में उन्होंने 41 रन दिए, जबकि एक गैरजरुरी शॉट खेलकर 12 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने जडेजा को सलाह दी है कि वे सिर्फ अपनी ताकत पर टिके रहने के बजाय एक्सपेरिमेंट करें.

अश्विन के अनुसार वनडे में जडेजा के लिए ये मुश्किल समय है, क्योंकि अगर कोई बड़ी गलती होती है तो अक्षर पटेल उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

अश्विन ने क्या कहा

यूट्यूब चैनल पर ‘ऐश की बात’ के दौरान अश्विन ने कहा, “यह जडेजा के लिए बहुत मुश्किल समय है. हम जानते हैं कि अक्षर पटेल ठीक उनके पीछे हैं. सच तो यह है कि जडेजा ने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है, वह टेस्ट फॉर्मेट भी खेल रहे हैं. लेकिन जडेजा के लिए यह आसान नहीं है क्योंकि यह उनकी बैटिंग के बारे में ज्यादा है. स्पिनरों के खिलाफ उनके कम स्ट्राइक रेट के बारे में बातें हो रही हैं. यह किसी के क्रिकेट या भविष्य के बारे में बात करने के लिए बहुत जल्दी है.”

अश्विन ने आगे कहा, “इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल है. जडेजा आईपीएल खेलेंगे और वहां के प्रदर्शन के आधार पर फैसला लिया जाएगा. अभी किसी के बारे में फैसला लेना जल्दबाजी होगी. उन्होंने उनसे और “एक्सपेरिमेंट” करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि, “इस खेल में एक लेजेंड के तौर पर उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है.”

रवींद्र जडेजा को एक्सपेरिमेंट करना होगा- अश्विन

अश्विन ने कहा, “जडेजा की ताकत कभी-कभी उनकी कमज़ोरी बन जाती है. कभी तो मुझे जलन होती है,  जिस तरह की काबिलियत उनके पास बल्लेबाज, गेंदबाजी और फील्डिंग में है. लेकिन वह एक काम नहीं करते, वह कभी भी अपनी ताकतों से बाहर नहीं जाते. उन्होंने कभी भी नई चीजों के साथ सच में एक्सपेरिमेंट नहीं किया है. वह एक असली लेजेंड हैं. उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मैं उन्हें एक्सपेरिमेंट करते देखना चाहूंगा. मैंने उन्हें नेट प्रैक्टिस में कैरम बॉल फेंकते देखा है, लेकिन उन्होंने मैच में ऐसा कभी नहीं किया. उन्हें थोड़ा फंकी होते देखना अच्छा लगेगा.”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments