Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडकार्तिक आर्यन-करण जौहर में हो गई सुलह, ‘दोस्ताना’ से निकाला बाहर, फिर...

कार्तिक आर्यन-करण जौहर में हो गई सुलह, ‘दोस्ताना’ से निकाला बाहर, फिर दी 2 फिल्मों की सौगात, बताई वजह


Last Updated:

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच में सुलह हो गई है. साल 2021 में फिल्ममेकर ने एक्टर को ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया था, लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक है और वो जल्द ही दो फिल्मों में साथ काम करते नजर आएंगे. करण ज…और पढ़ें

कार्तिक आर्यन और करण जौहर में सुलह हो गई है.

हाइलाइट्स

  • करण जौहर और कार्तिक आर्यन में सुलह हो गई है.
  • दोनों अब दो फिल्मों में साथ काम करेंगे.
  • करण ने कहा, “हमने पुरानी बातों को भुला दिया.”

नई दिल्ली.  करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच साल 2021 में लड़ाई हो गई थी जिसकी पब्लिक में खूब चर्चा हुई थी. करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया था, लेकिन अब वो एक्टर के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘नागजिला’ में काम कर रहे हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर ने कार्तिक आर्यन संग अपने सुलह के बारे में बात करते हुए झगड़ा खत्म करने के पीछे की वजह का खुलासा किया.

बॉलीवुड हंगामा के साथ बात करते हुए करण जौहर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी. वो कहते हैं, ‘हमने पर्सनल तरीके से इस पर चर्चा की, इसे सुलझाया और पुरानी बातों को भुला दिया. कार्तिक आर्यन आज एक बेहद मेहनती, बहुत जुड़े हुए बड़े स्टार हैं जिनका एक बड़ा फैन बेस है, और उनकी स्क्रीनप्ले पर अच्छी समझ है. हम मिले, बातचीत की और साथ आने का फैसला किया. सब कुछ ठीक था, सब कुछ प्यारा था’.

झगड़े के 2 साल बाद हुई थी सुलह

वो आगे कहते हैं, ‘मेरे पास, उनके पास, हम सभी के पास एक-दूसरे के साथ कुछ मुद्दे थे. लेकिन यह एक छोटी इंडस्ट्री है, जिसे मैं एक परिवार कहता हूं. और मुझे विश्वास है कि परिवार के भीतर कभी-कभी शिकायतें होती हैं, लेकिन दिन के अंत में, अच्छे लोग अच्छी फिल्में बनाना चाहते हैं और अच्छे कंटेंट को बनाने के लिए साथ आना चाहते हैं’. करण जौहर आगे कहते हैं कि वो छोटी-छोटी बातों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि उनके पास एक बड़ा विजन है.

लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए कार्तिक आर्यन से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसपर कमेंट करने से साफ मना कर दिया था. एक्टर ने कहा था, ‘जब यह खबर आई, तब मैं चुप था और अब भी चुप रहना चुनता हूं. मैं अपने काम पर 100% ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और जब इस तरह के विवाद होते हैं, तो मैं शांत रहता हूं. मैं इनमें ज्यादा शामिल नहीं होता और मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है’.

homeentertainment

कार्तिक आर्यन-करण जौहर में हो गई सुलह, फिल्ममेकर ने बताई वजह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments