Wednesday, July 15, 2026
Homeबिज़नेसरांची के रोशन दुनिया के 1500 डांसरों को हराया, मां ने की...

रांची के रोशन दुनिया के 1500 डांसरों को हराया, मां ने की थी गार्ड की नौकरी


Last Updated:

Ranchi Success Story: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले रोशन शाही ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ कंपटीशन में पहले रनर अप रहे. उन्होंने जापान, वियतनाम सहित कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ कंपटीशन में आए करीब 100 कंट्री के करीबन 1500 डांसरों को हराकर खिताब जीता है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले रोशन शाही इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ कंपटीशन में पहले रनर अप रहे. इन्होंने जापान, वियतनाम व कई सारे कंट्री में अपनी कला का लोहा मनवाया है. इस कंपटीशन में करीब 100 कंट्री के करीबन 1500 डांसर आए थे. इन सभी को हराते हुए उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया. आइये जानते हैं उनके बारे में.

रोशन बताते हैं कि उनका बचपन काफी संघर्ष से गुजरा है. पिता नहीं थे, मां ने सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी की, घर में कई बार एक वक्त का खाने का नहीं था. इतने संघर्षों के बाद आखिरकार उनको सफलता मिली. इसमें सबसे बड़ा श्रेय उनकी मां को जाता है. उन्होंने बहुत संघर्ष किया है. बचपन से संघर्ष देखा है. हमें किसी चीज की कमी नहीं होने दी और खुद हमेशा अभावों में जिया.

रोशन ने कई सारी उपलब्धि अपने नाम किए

रोशन ने जापान में विश्व प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सीन लीव के कड़े ऑडिशन पास करके शॉर्ट डांस फिल्म में अपनी जगह बनाए. इसके अलावा वह बॉलीवुड में बैकस्टेज डांसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं और अब इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर वर्ल्ड ऑफ डांस में अपनी अनूठी छाप छोड़े. वे झारखंड के एकलौते डांसर है, जिन्होंने ऐसा किया है.

खुद की बनाई एक अलग पहचान

रोशन बनाते हैं कि वह पीछे नहीं रहना चाहते व बैक स्टेज डांसर ही बनना चाहते हैं. मुझे अपना एक खुद का पहचान बनाना है. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं. वहां पर वह अपनी वीडियो भी डालते हैं. उन्होंने 7 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था. उनके गुरु हैं, उन्होंने उनसे पहले डांस सिखा. बचपन से ही डांस के प्रति उनकी गजब की दीवानगी थी. इसे देखते हुए मां ने भी पूरा सपोर्ट किया.

कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे. वह किसी से मांग भी नहीं सकते थे. तब उनके डांस गुरु ने पैसे का इंतजाम कर उन्हें मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में भेजा. इस तरीके से आज वह यहां तक पहुंचे हैं. मेरी सफलता में उनके डांस गुरु और उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है.

बहाना नहीं मेहनत करो

युवाओं को संदेश देते हुए रोशन बताते हैं कि व्यक्ति को बहाना नहीं मेहनत करना चाहिए. आपके पास जो भी कुछ मौजूद है. उसी में अपना बेस्ट दीजिए, रेस्ट मत कीजिए. यह जिंदगी रेस्ट के लिए नहीं मिली है, मेहनत के लिए मिली है. कुछ करने के लिए मिली है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments