Last Updated:
दरभंगा जिले में एक शिक्षक जब सुबह-सुबह अपने स्कूल जा रहे थे तो रास्ते में ही उन्हें तीन गोलियां मारी गईं जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह काफी चौंकाने वाला है. मामला एकतरफा प…और पढ़ें
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मामले का खुलासा किया.
हाइलाइट्स
- दरभंगा में शिक्षक मंसूर आलम की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा.
- शिक्षक हत्याकांड की साजिश मौलवी ने रची थी, दो शूटर गिरफ्तार.
- मौलवी अनवर ने शिक्षिकमंसूर आलम की सुपारी देकर हत्या करवाई.
दरभंगा. बीते 28 मई की सुबह भरवाड़ा कमतौल रोड पर नासिरगंज तिनरता के पास शिक्षक मंसूर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जब सुबह-सुबह वह अपने घर से स्कूल जा रहे थे तभी उनको गोली मारी गई थी. इसके बाद उनकी पत्नी थिरून निशा ने सिंहवाड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.अब शिक्षक मंसूर आलम हत्याकांड का उद्भेदन हो गया है. मदरसा के मौलवी ने सीतामढ़ी जिला के दो शूटर को दो लाख रुपये हायर कर शिक्षक की हत्या करवाई गई थी. इस हत्या के पीछे की वजह को लेकर दरभंगा पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
पुलिस ने मौलवी और दो शूटर्स को गिरफ्तार किया
दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौलवी अनवर को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली, हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसने हार्ट अटैक का बहाना बनाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.इस मामले में पुलिस ने मौलवी और दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है. इसमें सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के स्तरौली निवासी छोटू उर्फ दिवेश कुमार और भोखरा थाना क्षेत्र के बठौल निवासी साधु राम उर्फ अंकित कुमार को अरेस्ट किया गया है.
मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन
दरभंगा पुलिस ने दोनों शूटर्स के पास से पल्सर बाइक, छह मोबाइल फोन और वारदात के समय पहनी गई टी-शर्ट बरामद की है. छोटू के खिलाफ 2003 से हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं, जबकि साधु राम के खिलाफ 2025 में हथियार अधिनियम का केस दर्ज हुआ था. मामले की गहन जांच के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ ज्योति कुमारी कर रही हैं. पुलिस दोनों शूटर्स के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

