Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशराजगढ़ के खिलचीपुर में दिनदहाड़े चोरी: ​​​​​​सूने घर से 60 हजार...

राजगढ़ के खिलचीपुर में दिनदहाड़े चोरी: ​​​​​​सूने घर से 60 हजार नकदी और सोने के जेवर ले गए बदमाश – rajgarh (MP) News


राजगढ़ के खिलचीपुर शहर के बड़े मेले के सामने स्थित कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने जितेन्द्र शर्मा के मकान से 50-60 हजार रुपए नकद और सोने के जेवरात चोरी कर लिए।

.

जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र शर्मा सुबह 11:30 बजे अपनी पत्नी ज्योति के साथ शिवधाम कॉलोनी में साली के घर खाना खाने गए थे। खाने के बाद वह पत्नी को वहीं छोड़कर सेठ की कपड़े की दुकान चले गए।

गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा मिला

शाम 7:45 बजे जब दंपति घर लौटे, तो बाहर के ताले गायब मिले और भीतर के कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। जांच में पता चला कि अलमारी से नकदी के अलावा सोने के टॉप्स और एक मंगलसूत्र गायब हैं।

घर के मुख्य दरवाजे के पास जेवर के खाली डिब्बे मिले हैं, जिससे अनुमान है कि चोरों ने जल्दबाजी में उन्हें वहीं फेंक दिया। सूचना मिलने पर रात 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments