Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे: गुजरात में टैंकर...

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे: गुजरात में टैंकर बहा, इस पर सवार 13 लोगों का रेस्क्यू; जम्मू में स्कूल बिल्डिंग पर लैंडस्लाइड


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Monsoon Alert | UP Rajasthan Rain

नई दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पल्ली पार इलाके में करीब 250 घर पानी में डूब गए।

उधर गुजरात के पोरबंदर जिले में बारिश के बाद माधवपुर घेड इलाके में जलभराव हो गया। दूध का टैंकर बह गया। उसमें फंसे 13 लोगों को NDRF की टीम ने बचाया। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते एक स्कूल का हिस्सा टूट गया।

मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे समेत कुल 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं।

राज्य में अब-तक 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लापता हैं। राज्य में सामान्य से 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

उत्तराखंड के धराली में गुरुवार को भी बचाव का काम जारी रहा।

उत्तराखंड के धराली में गुरुवार को भी बचाव का काम जारी रहा।

मथुरा में गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी विश्राम घाट तक पहुंच गया।

मथुरा में गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी विश्राम घाट तक पहुंच गया।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को बादल फटा था। यहां 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। उनकी तलाश गुरुवार को भी जारी रही।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को बादल फटा था। यहां 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। उनकी तलाश गुरुवार को भी जारी रही।

हरिद्वार में भारी बारिश के बाद गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई।

हरिद्वार में भारी बारिश के बाद गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई।

देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…

देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर में पटरी डूबीं, कार सहित 3-लोग बहे

सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और भीलवाड़ा में तेज बारिश जारी है। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से पटरी डूब गई। वहीं सवाई माधोपुर के कुशालीदर्रा स्थित नेशनल हाईवे-552 पर तेज बहाव में कार बह गई। कार में सवार तीन लोग भी बह गए। इनमें से एक व्यक्ति का शव निकाल लिया है।

06:34 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरकाशी- सोनगढ़ में गंगोत्री नेशनल हाईवे की मरम्मत का काम जारी

06:09 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के मुरादाबाद में बाढ़ का VIDEO

06:08 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर में कार सहित तीन लोग बहे, एक का शव मिला

राजस्थान के सवाई माधोपुर में नेशनल हाईवे 552 पर तेज बहाव में कार बह गई। इसमें सवार तीन लोग भी बह गए। इनमें से एक व्यक्ति की डेडबॉडी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से निकाली ली गई है। जबकि दो लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

04:35 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में 150 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में बनी एक अस्थायी झील में कई घर, होटल, एक स्कूल और एक पुल डूब गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश दिए हैं। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन ने 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

03:52 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में रेलवे ट्रैक डूबे, VIDEO

03:09 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में स्कूल में लैंडस्लाइड, बिल्डिंग टूटी

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते एक स्कूल का हिस्सा टूट गया।

02:31 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब, ड्रोन VIDEO

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। लोहा पुल का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है।

02:31 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरकाशी में यमुना वैली पर अस्थायी झील का पानी बढ़ा, होटल डूबे

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे स्थित स्याना चट्टी में अस्थायी झील का पानी बढ़ने से कुपड़ा पुल पूरी तरह डूब गया है। आसपास के कई होटल पानी में डूब गए। प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

02:05 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब में आज बारिश का यलो अलर्ट, 7 जिले बाढ़ की चपेट में

तरनतारन में टूटे बांध पर बहाव को रोकने का प्रयास करते हुए स्थानीय लोग।

तरनतारन में टूटे बांध पर बहाव को रोकने का प्रयास करते हुए स्थानीय लोग।

पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। पंजाब के 7 जिले कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर बाढ़ की चपेट में हैं। पौंग डैम से बीते दिन 69 हजार 800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:16 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट: ​​​​​​​उज्जैन, ग्वालियर-चंबल भीगेगा

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 7 गेट खोल दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…

01:11 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, मारकंडा के तेज बहाव में टूटा तट

पंचकूला के मोरनी में जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चों को नाला पार कराते लोग।

पंचकूला के मोरनी में जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चों को नाला पार कराते लोग।

हरियाणा में 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश के कारण कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। नैसी गांव के पास तो तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:03 AM22 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments