Friday, November 27, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजस्थान में आज शीतलहर का अलर्ट: रात में सर्दी तेज होने...

राजस्थान में आज शीतलहर का अलर्ट: रात में सर्दी तेज होने की आशंका; अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम – Jaipur News


उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा तेज हो गई। गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा जिलों और उनके आसपास के इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर का असर रहा।

.

शीतलहर के कारण इन शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे यहां तेज सर्दी शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने इन एरिया में अगले दो दिन कोल्ड-वेव का असर रहने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 27 नवंबर को 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट है।

मौसम के बड़े अपडेट्स

धुंध और शीतलहर का असर: पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राजस्थान में आसमान साफ रहा और धूप रही। अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं (दिल्ली एनसीआर और हरियाणा से लगते इलाके) में सुबह-सुबह हल्की धुंध रही। सीकर, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा जिलों और उनके आसपास के इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर चली। शीतलहर के असर से सीकर, गंगानगर, पिलानी, जयपुर, बाड़मेर समेत कई शहरों में दिन के तापमान में ​1 डिग्री तक की गिरावट हुई।

फतेहपुर में सबसे ठंडी रात: गुरुवार को सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में भी तेज सर्दी रही, जहां तापमान 5 डिग्री, नागौर में 6.1, चूरू में 7.6, भीलवाड़ा में 7.4, टोंक में 7.8, पिलानी में 8.5, अलवर में 8.4, उदयपुर में 8.7 और करौली में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम: राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जिससे रात की सर्दी और तेज होने की संभावना है। जबकि जबकि दिन में अच्छी धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत ​रहेगी।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम का हाल

जयपुर: गुरुवार सुबह-शाम शीतलहर चली। दिन में तेज धूप रहने के सर्दी से राहत रही। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में भी तीन दिन शीतलहर का असर रहेगा।

जयपुर में गुरुवार को सुबह औ शाम को शीतलहर चली। दिन में राहत रही।

जयपुर में गुरुवार को सुबह औ शाम को शीतलहर चली। दिन में राहत रही।

उदयपुर: दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उदयपुर में रात का तापमान बढ़ा, लेकिन सर्दी का असर बना हुआ है।

उदयपुर में रात का तापमान बढ़ा, लेकिन सर्दी का असर बना हुआ है।

कोटा: सीजन में पहली बार रात का पारा 10 डिग्री पहुंचा है। तापमान में गिरावट होने से सर्दी व गलन बढ़ने लगी है। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री से घटकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम पारा 28 डिग्री से घटकर 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में सर्द हवा तेज होने की आशंका है।

कोटा में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में सर्द हवा तेज होने की आशंका है।

अजमेर: गुरुवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 71 और शाम को 39 प्रतिशत रही। सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।

अजमेर में सुबह सर्दी बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

अजमेर में सुबह सर्दी बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

अलवर: सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम में हवा चलती रही। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अलवर में सुबह सर्द हवा चल रही है। इससे सर्दी का असर बढ़ रहा है।

अलवर में सुबह सर्द हवा चल रही है। इससे सर्दी का असर बढ़ रहा है।

जोधपुर: शहर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 12.8 डिग्री तो पहुंच गया है। वहीं, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।

जोधपुर में रात के समय तापमान बढ़ गया है, लेकिन सर्दी महसूस हो रही है।

जोधपुर में रात के समय तापमान बढ़ गया है, लेकिन सर्दी महसूस हो रही है।

सीकर: गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। सीकर में रात के समय कड़ाके की सर्दी लगातार जारी है।

सीकर में रात के समय सर्दी का असर बना हुआ है।

सीकर में रात के समय सर्दी का असर बना हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments