Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान में बारिश, पुणे में पानी में गाड़ियां बहीं: MP में...

राजस्थान में बारिश, पुणे में पानी में गाड़ियां बहीं: MP में दो दिन बाद मानसून की एंट्री; UP सहित 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan Haryana IMD Heatwave Alert| Kerala Monsoon Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया था।

इससे पहले श्रीगंगानगर में 1 जून 2018 को 49.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। श्रीगंगानगर में जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 14 जून 1934 को 50 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शनिवार को UP, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सिरसा में पारा 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 44.6°C रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44°C दर्ज किया गया। दिल्ली में आज आंधी चलने की संभावना जताई गई है

उधर बीती रात पुणे में भारी बरसात हुई। पिंपरी चिंचवड़ शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नाले में चार से पांच गाड़ियां बह गईं, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

शुक्रवार को कोयंबटूर में तेज बारिश हुई।

शुक्रवार को कोयंबटूर में तेज बारिश हुई।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: आज 23 जिलों आंधी-बारिश की संभावना, लू का भी अलर्ट, जून में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद गर्मी-लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही यहां जून महीने में अधिकतम तापमान का 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश: 15-16 जून तक मानसून की एंट्री: इंदौर संभाग में आज भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 जिलों का पारा 42°C के पार जा सकता है

बिहार में आज 4 जिलों में लू चलने की संभावना है। रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर का तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के 34 जिलों में आंधी-बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा ही बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, 18 जून तक मानसून आ सकता है

झारखंड में गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मानसून 16 से 18 जून के बीच संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। 16 जून तक इसके ओडिशा पहुंचने की संभावना है। मानसून के प्रवेश के एक-दो दिन के भीतर यह पूरे राज्य में फैल जाएगा। इस बार मानसून की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, आगरा में बिजली गिरने से युवती की मौत

यूपी के पश्चिमी-पूर्वी जिलों में गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों लू और 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। यूपी में मानसून 20-26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा। 20 से 26 जून के बीच मानसून पूरे यूपी में एक्टिव हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: 6 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, मैदानी इलाकों में हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज (14 जून) लू चलने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ​​हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में आंधी-तूफान आ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: 14 जिलों में बिजली गिरेगी, अंधड़ चलेगी; बस्तर से आगे बढ़ेगा मानसून

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की एक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। बस्तर में पिछले कुछ दिनों से अटका मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट: सामान्य से 5 डिग्री अधिक औसत तापमान, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी। हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments