Tuesday, September 15, 2026
Homeदेशभीषण गर्मी ने तोड़ा 2025 का रिकॉर्ड, बंगाल की खाड़ी से मिला...

भीषण गर्मी ने तोड़ा 2025 का रिकॉर्ड, बंगाल की खाड़ी से मिला बड़ा सिग्‍नल


Last Updated:

IMD Weather: देश में इस समय दो तरह के वेदर सिस्‍टम एक्टिव हैं. एक तरफ पूरा उत्‍तर भारत भीषण गर्मी से उबल रहा है तो दूसरी तरफ कई राज्‍यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है. इस वजह से भारी से बहुत…और पढ़ें

राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में 13 जून 2025 को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस साल अभी तक का सबसे ज्‍यादा टेम्‍प्रेचर है. (फोटो: पीटीआई/फाइल)

हाइलाइट्स

  • राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
  • 13 जून 2025 को टूटा इस साल के भीषण गर्मी का रिकॉर्ड
  • बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम एक्टिव, मानसून बढ़ेगा आगे

IMD Weather News: प्रचंड गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. पहले दिल्‍ली-एनसीआर में इस साल के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा और अब देशभर में 13 जून 2025 को इस सीजन का सबसे ज्‍यादा टेम्‍प्रेचर दर्ज किया गया है. राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस सीजन का यह सबसे ज्‍यादा टेम्‍प्रेचर है. मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर के अलावा देश के 20 शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्‍यादा रिकॉर्ड किया गया है. जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार जैसे राज्‍यों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम एक्टिव हो गया है. इस वजह से आने वाले 48 से 72 घंटों में कई राज्‍यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मजबूत होते हुए आगे बढ़ सकता है.

राजस्‍थान के लाखों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. श्रीगंगानगर के अलावा 10 अन्‍य जिलों का तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है. चुरू में मैक्सिमम टेम्‍प्रेचर 47.6 तो जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. उत्‍तर प्रदेश के आगरा में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया. इसके अलावा बांदा, झांसी, कानपुर, हमीरपुर जैसे जिलों में भी बुरा हाल रहा. पंजाब, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौजूदा हालात को देखते हुए IMD ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा जैसे प्रदेशों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों को धूप में न निकलने भी सलाह दी गई है, ताकि वे हीट स्‍ट्रोक का शिकार न हो सकें.

Image

इन राज्‍यों में आगे बढ़ेगा मानसून

आईएमडी के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. उसके बाद के 3 दिनों के दौरान गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. दक्षिण भारत और कोंकण और गोवा में 17 जून 2025 के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यंत भारी वर्षा (24 घंटे में 20 सेमी से अधिक) के साथ मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान भीषण हीट-वेव की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है.

मुंबई का हाल

जून की शुरुआत में अभी तक मुंबई में बारिश बेहद कम दर्ज की गई है. हालांकि, 25 और 26 मई को मानसून की जोरदार एंट्री हुई थी, लेकिन इसके बाद बारिश लगभग थम-सी गई. 1 जून से 12 जून के बीच सांताक्रूज़ वेधशाला में सिर्फ 90 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पूरे जून की औसत बारिश 493.1 मिमी होती है. स्‍काईमेट वेदर के अनुसार, अब मुंबई में लगातार 3 दिन तक बारिश होने की संभावना है. 14 और 15 जून को भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी. यह बारिश बंगाल की खाड़ी से उठे एक सिस्टम के कारण हो रही है, जो अब पश्चिमी घाट और कोंकण तट पर असर डाल रहा है.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

homenation

भीषण गर्मी ने तोड़ा 2025 का रिकॉर्ड, बंगाल की खाड़ी से मिला बड़ा सिग्‍नल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments