Monday, June 23, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशराज्यसभा चुनाव में बागी रुख अपनाने वालों पर सपा सख्त: नेता...

राज्यसभा चुनाव में बागी रुख अपनाने वालों पर सपा सख्त: नेता प्रतिपक्ष बोले- व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों को पार्टी से निकाला, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर स्थिति स्पष्ट की। इटावा से विधायक पांडेय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा ने व्हिप जारी किया था।

कुछ बागी विधायकों ने पार्टी के उम्मीदवारों को वोट नहीं दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। इस कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं करती। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के लिए सपा में कोई स्थान नहीं है।

राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के कुछ विधायकों ने पार्टी व्हिप की अवहेलना की थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments