Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरामपुर डीएम ने लापरवाही पर 3 अधिकारियों का वेतन रोका: एसआईआर...

रामपुर डीएम ने लापरवाही पर 3 अधिकारियों का वेतन रोका: एसआईआर में लापरवाही बरतने पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र – Rampur News


शन्नू ख़ान | रामपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय द्विवेदी ने दो बीडीओ और बीईओ का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

यह कार्रवाई विधानसभा क्षेत्र-37 रामपुर के अंतर्गत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) के रूप में नियुक्त अधिकारियों पर की गई है। इनमें खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, स्वदीप कन्नौजिया शामिल हैं।

इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा बैठक में भाग नहीं लिया। इससे पहले भी इन पर निर्वाचन कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की संवेदनहीनता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जिसकी प्रगति की आयोग स्तर से निरंतर निगरानी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments