Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरायसेन में शीतलहर का दौर, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री: 15 दिनों...

रायसेन में शीतलहर का दौर, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री: 15 दिनों से पारा 8°C के नीचे, ठंड से राहत के लिए नगर पालिका ने जलाए अलाव – Raisen News


रायसेन पिछले 15 दिनों से कोल्ड वेव और शीतलहर की चपेट में है। सोमवार-मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही, न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया। बीते 15 दिनों से रात का तापमान 7 से 8 डिग्री और दिन का अधिकतम 24-25 डिग्री के बीच बना हुआ था। सुबह और रात

.

नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था की

तेज ठंड को देखते हुए रायसेन नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए। इंडियन चौराहा, सागर तिराहा, महामाई चौक और जिला अस्पताल परिसर में अलाव से लोगों को राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ठंड में और तेजी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

दिन और रात का तापमान लगातार गिरा

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से दिन में भी ठंड महसूस की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के 26 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री कम था। सुबह और रात के समय कोहरा भी छाया रहा, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

बीते आठ दिनों में रात का तापमान

10 दिसंबर: 7.0°C

11 दिसंबर: 8.0°C

12 दिसंबर: 7.4°C

13 दिसंबर: 7.0°C

14 दिसंबर: 8.0°C

15 दिसंबर: 7.4°C

16 दिसंबर: 6.5°C



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments