Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरालोद कार्यकर्ताओं ने खुद किया केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन: शामली में...

रालोद कार्यकर्ताओं ने खुद किया केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन: शामली में भीड़ की वजह से जयंत चौधरी नहीं पहुंच सके, एसपी ने संभाली कमान – Shamli News




शामली के कांबडौत गांव में केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी भीड़ के कारण उद्घाटन स्थल तक नहीं पहुंच पाए। कार्यकर्ताओं ने खुद ही विद्यालय का उद्घाटन कर दिया। बाद में जयंत चौधरी ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने भारी अव्यवस्था फैलाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह को स्वयं कमान संभालनी पड़ी। एसपी ने ही जयंत चौधरी को उद्घाटन स्थल और फिर शिलान्यास के लिए मंच तक पहुंचाया। केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर रालोद ने एक जनसभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ गांव के किसानों तक पहुंच रहा है।
जयंत चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर स्पष्ट किया कि भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा है। रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में उनकी पार्टी की भागीदारी है और केंद्र सरकार एक ऐसा कानून लाने जा रही थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोल्हू और क्रशर आधारित रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता था। उन्होंने कहा कि रालोद ने किसानों और ग्रामीणों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाई, जिसके बाद वह कानून लागू नहीं हो सका। इसका लाभ आज उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों और इससे जुड़े लोगों को रोजगार के रूप में मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। शामली में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शामली को जिला बने काफी समय हो गया था, लेकिन यहां केंद्रीय विद्यालय नहीं था। अब भारत सरकार ने जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।
युवाओं को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि वे सरकार की योजनाओं पर भरोसा रखें और आईटीआई, पॉलिटेक्निक जैसे तकनीकी शिक्षण संस्थानों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि ये संस्थान युवाओं के बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। वहीं, राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। उन्हें विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक संस्थाओं में आस्था है और जांच एजेंसी तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने लाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments