सागर की विनायका थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर भागे आरोपी को दमोह से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, रविवार को फरियादी ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्ष 7 माह आयु की नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगाई गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। संदिग्ध आरोपी की लोकेशन दमोह में मिली। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर दमोह में दबिश दी और आरोपी लाल सिंह पिता नंदराम अहिरवार उम्र 25 साल को ग्राम कुमेरिया दमोह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आरोपी को सागर लाकर पूछताछ की। नाबालिग को परिवार के सुपुर्द किया विनायका थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी लाल सिंह को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को बंडा उप जेल भेज दिया है। दस्तयाब की गई नाबालिग को कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
Source link
नाबालिग का अपहरण कर भागा आरोपी दमोह से गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग को विनायका से लेकर गया, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा – Sagar News
RELATED ARTICLES

