Thursday, April 16, 2026
Homeदेशरूस-यूक्रेन की जंग ट्रंप नहीं, PM मोदी रुकवाएंगे, अब फोन पर मैक्रों...

रूस-यूक्रेन की जंग ट्रंप नहीं, PM मोदी रुकवाएंगे, अब फोन पर मैक्रों से की बात


Last Updated:

PM Modi On Russia Ukraine Peace Talk: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में नाकाम रहे ट्रंप. वहीं पीएम मोदी ने फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर बात कर शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

रूस-यूक्रेन की जंग ट्रंप नहीं, PM मोदी रुकवाएंगे, अब फोन पर मैक्रों से की बातपीएम मोदी ने फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर बात की. (फाइल फोटो PTI)
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन की जंग दुनिया भर में अस्थिरता और चिंता का कारण बनी हुई है. जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस संघर्ष को रोकने में असफल होने की बात खुद स्वीकार कर चुके हैं. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सक्रिय कूटनीति के जरिए शांति की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करते हुए यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रपति मैक्रों से अच्छी बातचीत हुई. द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए. खासकर यूक्रेन में संघर्ष को जल्द खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा हुई. भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती रहेगी.”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments