Saturday, August 22, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में पान मसाला फैक्ट्रियों पर एफएसडीए की छापेमारी: 1.25 करोड़...

लखनऊ में पान मसाला फैक्ट्रियों पर एफएसडीए की छापेमारी: 1.25 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध माल जब्त; तंबाकू-पान मसाला साथ बनाने पर कार्रवाई – Lucknow News




लखनऊ में पान मसाला बनाने वाली इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर की कई पान मसाला इकाइयों की जांच की गई। कुछ इकाइयों में एक ही जगह पान मसाला और तंबाकू का निर्माण भी होता मिला। विभाग ने ऐसी इकाइयों के खिलाफ लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरके ब्रांड की यूनिट में तंबाकू बनता मिला लखनऊ में राज किशोर सन्स 1972 प्राइवेट लिमिटेड की आरके ब्रांड यूनिट की जांच की गई। यहां से पांच नमूने लिए गए और 76 किलो सामग्री जब्त की गई। जांच के दौरान परिसर में करीब 72 किलो तंबाकू का निर्माण होता मिला। विभाग ने इसे प्रतिबंधित कर दिया।
जांच में एक ही परिसर में पान मसाला, सुपारी और तंबाकू से जुड़ा काम होता मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। अधिकारियों ने यूनिट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जुटाई है। कायम ब्रांड से 38.54 लाख का माल जब्त शिमला द बालाजी स्पेशल फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की कायम ब्रांड यूनिट में भी एफएसडीए की टीम पहुंची। यहां सात नमूने लिए गए और 3,404 किलो सामग्री जब्त की गई। जब्त सामान की कीमत करीब 38.54 लाख रुपए बताई गई है।
अधिकारियों ने मौके पर रखे कच्चे माल और तैयार उत्पाद की जांच की। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कमला पसंद और राजश्री ब्रांड की यूनिट भी जांची केवीएन एफएमसीजी प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट में कमला पसंद और राजश्री ब्रांड से जुड़े उत्पादों की जांच की गई। टीम ने चार नमूने लिए और करीब 2,459 किलो कत्था पाउडर जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 18.44 लाख रुपए बताई गई है।
सत्य नारायण केशो राम प्राइवेट लिमिटेड की कलश ब्रांड यूनिट से भी 10 नमूने लिए गए। यहां सिंथेटिक परफ्यूमरी कंपाउंड, तंबाकू और सैकरीन मिला। जांच में पान मसाला और तंबाकू का काम एक ही परिसर में मिलने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। गोमती इंडस्ट्रीज से 59 लाख की सामग्री जब्त गोमती इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में भी टीम ने जांच की। यहां से नौ नमूने लिए गए और 12,307.4 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 59.38 लाख रुपए आंकी गई है। शिमला गोमती पान प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 245 किलो पान मसाला जब्त हुआ, जिसकी कीमत करीब 6.89 लाख रुपए बताई गई है।
औद्योगिक चूना और दूसरे रसायन भी मिले
लखनऊ की कुछ इकाइयों में जांच के दौरान औद्योगिक चूना, मैग्नीशियम कार्बोनेट, गैम्बियर, लिक्विड पैराफिन और प्रतिबंधित रंग से रंगी सुपारी जैसी सामग्री भी मिली। विभाग ने संदिग्ध और प्रतिबंधित सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की है।
वहीं कुछ इकाइयों में साफ-सफाई और काम करने की जगह की स्वच्छता को लेकर भी कमियां मिलीं। ऐसी इकाइयों को सुधार के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।
तंबाकू और पान मसाला साथ बनाने पर लाइसेंस होगा निलंबित
एफएसडीए के मुताबिक एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू का निर्माण नियमों के खिलाफ है। जांच में ऐसी चार इकाइयां सामने आई हैं। इनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान का मकसद पान मसाला निर्माण में नियमों का पालन कराना और संदिग्ध या मिलावटी सामग्री बाजार में पहुंचने से रोकना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments