Wednesday, June 10, 2026
Homeफूडशाही पनीर भी पड़ जाए फीका! एक बार चखिए मशहूर गोविंद गट्टे...

शाही पनीर भी पड़ जाए फीका! एक बार चखिए मशहूर गोविंद गट्टे की सब्ज़ी


Last Updated:

Recipe Of Govind Gatta: राजस्थान की मशहूर गोविंद गट्टे की सब्ज़ी अपने अनोखे स्वाद और शाही अंदाज़ के लिए जानी जाती है. पनीर, काजू, हरी मिर्च और देसी मसालों से तैयार स्टफ्ड गट्टों को मसालेदार दही वाली ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी निखर जाता है. जालोर की गृहिणी मंजुला सोनी की बताई इस खास रेसिपी से आप घर पर ही ऐसा पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन बना सकते हैं, जो रोटी और चावल दोनों के साथ हर किसी का दिल जीत लेगा.

जालौर.  राजस्थान की थाली का नाम लेते ही हमारे मन में देसी स्वाद, परंपरा और खुशबू का एक खास एहसास जाग उठता है और इसी थाली में अगर किसी डिश को असली देसी स्वाद का राजा कहा जाए, तो वह है – गोविंद गट्टे की सब्ज़ी. स्वाद में इतनी लाजवाब कि शाही पनीर जैसे व्यंजन भी इसके आगे फीके लगने लगते हैं. आज लोकल 18 इस खास डिश की रेसिपी लेकर आया हैं, जो हमें बताई है जालोर की गृहिणी मंजुला सोनी ने, जिनके हाथों का स्वाद पूरे परिवार और मोहल्ले में काफी मशहूर है. ग्राही मंजुला बताती है कि सबसे पहले बात करते हैं इसकी खास स्टफिंग की. इसके लिए पनीर को अच्छे से ग्रेट करके हाथों से मुलायम कर लें. अब इसमें काजू के छोटे-छोटे टुकड़े, बारीक कटी हरी मिर्च और घर के मसाले मिलाकर एक स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करें. मंजुला सोनी बताती हैं कि स्टफिंग जितनी अच्छी होगी, गट्टों का स्वाद उतना ही खास बनेगा.

अब गट्टे के लिए बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और एक टेबलस्पून तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर एक सॉफ्ट डो तैयार करें और इसे 5 से 10 मिनट तक ढककर रख दें. इसके बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें हल्का चपटा करें और उसमें पनीर की स्टफिंग भरकर फिर से गोल आकार दें. अब एक कड़ाही में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छलनी रखकर इन गट्टों को 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें, ताकि ये अच्छे से पक जाएं. मंजुला सोनी कहती हैं कि सही तरीके से स्टीम किए गए गट्टे ही इस डिश का असली स्वाद बनाते हैं.

अब बनाते हैं इसकी मजेदार ग्रेवी, इसके लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें लौंग, काली मिर्च, दालचीनी जैसे खड़े मसाले डालकर जीरे का तड़का लगाएं. इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर की प्यूरी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला और थोड़ा अमचूर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. अब इसमें दही डालें और लगातार चलाते हुए गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें। इस ग्रेवी को और भी बेहतरीन स्वाद देने के लिए इसमें नारियल का मुरादा भी डाल सकते हैं. उबाल आ जाने के बाद सब्जी में कस्तूरी मेंथी और बारीक कटावा हरा धनिया भी डाल ले. अब स्टीम किए हुए गट्टों को काटकर इस ग्रेवी में डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट गोविंद गट्टे की सब्ज़ी तैयार हो जाएगी. जब यह गरमा-गरम सब्ज़ी रोटी या चावल के साथ परोसी जाती है, तो हर कौर में राजस्थान की परंपरा और देसी स्वाद महसूस होता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments