लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में पूर्व पार्षद के कार्यालय में चोरी हो गई। चोर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व लाइसेंस लेकर चले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
.
चाँदन इन्दिरानगर अनवर अली पार्षद रह चुक हैं। अनवर का कहना है कि सोमवार रात वह अपने दो वर्कर के साथ बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर एसी हटाकर अंदर घुस गए। वहां पर रखी उनकी लाइसेंन्सी रिवालवर बाबली स्काट व रिवालवर का लाइसेंस व जरूरी कागजात और दो तोले सोने की चेन चोरी कर ले गए।
चोरी के बिखरा पड़ा सामान।
सुबह उठे तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

