मुंगेर के सदर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न जगहों पर पंचायत उप चुनाव होगी। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी कर ली गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगी और शाम 5 बजे तक तक मतदान होने के बाद EVM को सील कर देर शाम तक सदर प्रखंड कार्यालय स्थ
.
मतदान कराने वाले कर्मी को सोमवार को मतदान कीट दे दिया गया। जबकि मंगलवार को पोलिंग पार्टी को EVM देने के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मी पंचायत में बनाए गए कलस्टर पॉइंट यानी जहां मतदान कर्मी के ठहरने की व्यवस्था की गई है वहां के लिए रवाना हुए। सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार शाम तक EVM को लेकर मतदान कर्मी अपने- अपने बूथ पर गए।
20 हजार मतदाता करेंगे अपने मत का उपयोग
इधर पंचायत उपचुनाव में लगभग 20 हजार मतदाता आपने मत का उपयोग कर पंचायत सरकार की चयन करेंगे। शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए पुलिस जवानों को पर्यापत मात्रा में डयूटी लगाई है। मतदान केंद्र के आसपास धारा 132, 144 लागु रहेगी। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी प्रकार की भीड़ नहीं होगी।
सदर प्रखंड क्षेत्र में जो पंचायत उपचुनाव होना है उसमें टिका रामपुर पंचायत में मुखिया पदा के लिए चुनाव होगी। यहां मैदान में अपनी किस्मत को अजमाने के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। टिका रामपुर पंचायत के 12 हजार मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
बनाए गए 16 मतदान केंद्र
टिका रामपुर पंचायत में मतदान के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं कुतलुपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हो रह है। इस पंचायत में 2 प्रत्याशी मैदान में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने उतरे हैं। यहां 5 हजार से अधिक मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।
वहीं सदर प्रखंड क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्ष्रिणी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में 2 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। लगभग 1 हजार मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए 175 मतदान कर्मी को लगाया गया है। जबकि 150 के करीब पुलिस जवान और पुलिस अधिकारी को लगाया गया है।
SDO और सदर DSP करेंगे दौरा
वहीं चुनाव को लेकर सदर SDO और सदर DSP और मुफस्सिल थाना पुलिस भी लगातार दौरा करते रहेंगे। वहीं PCCP की 19 टीम को लगाया गया है। 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 2 जोनल मजिस्ट्रेट और 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को लगाया गया है।
जबकि मतदान कर्मी को ले जाने के साथ लाने के लिए कुल 35 वाहनों को लगाया गया है। गंगा पार टिकारामपुर पंचायत में होने वाले उपचुनाव में मतदान केन्द्रो पर पहुंचने के लिए आवगमन में मतदानकर्मी और पुलिस प्रसाशन को कोई समस्या ना हो इसको लेकर नाव और ट्रैक्टर की व्यस्था की गई है।
4 ट्रैक्टर को रखा गया रिजर्व
वहीं सदर प्रखंड BDO सह पंचायत निर्वाची पदाधिकारी RK राघव ने बताया कि, ‘पंचायत उपचुनाव के लेकर तैयारी कर ली गई है।’ उन्होंने बताया कि, ‘अगर बारिश हो जाती है तो 4 ट्रैक्टर को रिजर्व रखा गया है। इसके लिए पूर्वाभ्यास किया गया है। जबकि अतिरिक्त के तौर पर एक यात्री बस को भी रखा गया है।’

