Friday, August 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में बुजुर्ग दुकानदार ने बच्ची के साथ ही छेड़छाड़: दुकान...

लखनऊ में बुजुर्ग दुकानदार ने बच्ची के साथ ही छेड़छाड़: दुकान पर सामान देने  के बहाने बुरी नियति से पकड़ा, गिरफ्तार – Lucknow News



पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची को गलत नियत से पकड़ा था।

लखनऊ में एक बजुर्ग दुकानदार ने सामान खरीदने पहुंची बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के असहज होने पर धमकी देकर भगा दिया। दुकानदार की हरकत से सहमी बच्ची को गुमसुम देख परिजनों पूछताछ की।

.

जिसमें दुकानदार के बच्ची के साथ अश्लीलता करने की बात सामने आई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया। साथ ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। दुकान पर आने वाले बच्चों पर बुरी नियति रखता था मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि मड़ियांव पल्टन छावनी निवासी शंकर मौर्या (68) इलाके में परचून की दुकान चलाते हैं। उनके खिलाफ इलाके की एक परिवार ने बच्ची से सामान देने के बहाने गलत हरकतें करने का आरोप लगाया था। शनिवार को आरोपी को उसके केशवनगर स्थित भाग्यश्री जनरल स्टोर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि वह दुकान पर आने वाले बच्चों को समान देने के बहाने गलत इरादे से छूता था। बच्चे उसकी हरकतों को समझते नहीं थे या नजर अंदाज कर देते थे। पीड़ित परिवार ने दोबारा किसी बच्ची के साथ ऐसा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments