Monday, October 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसोनपुर-मल्टी से लापता हुए 3 बच्चे 30 मिनट में मिले: ऑटो...

सोनपुर-मल्टी से लापता हुए 3 बच्चे 30 मिनट में मिले: ऑटो चालक हिरासत में; पेड़ से आम तोड़ने को लेकर किया था अगवा – Chhindwara News



शनिवार शाम छिंदवाड़ा शहर के सोनपुर मल्टी से तीन छोटे बच्चे लापता हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट में बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता की शहरभर में सराहना हो रही है।

.

शाम करीब 5 बजे जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजन रोते हुए कोतवाली थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने तत्काल टीम के साथ बच्चों की तलाश शुरू की।

कारखाने से मिले तीनों बच्चे तलाशी के दौरान सूचना मिली कि एक ऑटो चालक बच्चों को लेकर गया है। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने सोनपुर मल्टी के पास स्थित एक कारखाने में दबिश दी और तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी ऑटो चालक को वहीं से हिरासत में लिया गया।

आम तोड़ने पर गुस्साया ऑटो चालक पूछताछ में सामने आया कि बच्चे पेड़ से आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर से पास की खिड़की का कांच टूट गया। गुस्से में ऑटो चालक ने बच्चों को जबरन ऑटो में बैठाकर कारखाने ले गया और वहां उनके साथ मारपीट की।

बच्चों को जब थाने में माता-पिता से मिलवाया गया तो भावुक माहौल बन गया। परिजन ने पुलिस का आभार जताया।

नियमानुसार होगी कार्रवाई थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments