शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के सिलपुरा गांव में 35 साल के पदम सिंह कुशवाह की सांप के डसने से मौत हो गई। वह अपने घर में सो रहे थे। तभी एक जहरीले सांप ने उनकी पीठ पर काट लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी जान नहीं बची। पदम सिंह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से परिवार पर दुख का माहौल है। पदम सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे यह घटना हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम उन्हें पहले खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पदम सिंह की पत्नी करीब पांच साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अपने बेटे और बेटी की परवरिश अकेले ही कर रहे थे। अब पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में जांच कर रही है।
Source link
शिवपुरी में सोते समय युवक को सांप ने डसा, मौत: 5 साल पहले छोड़ गई थी पत्नी; 2 बच्चों के सिर से पिता का साया उठा – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

