Monday, June 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखीमपुर खीरी में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मृत मिला: गमछे...

लखीमपुर खीरी में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मृत मिला: गमछे से लटका मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई; जांच जारी – Kumbhigola(Lakhimpur Kheri) News


जितेन्द्र सिंह | कुम्भीगोला (लखीमपुर खीरी), लखीमपुर-खीरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक के घर पुलिस टीम ने शव को कब्जें में लिया।

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार एक 55 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का शव मिला है। मृतक हरिश्चंद्र पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल, निवासी ग्राम तकिया, अपने ही गांव में गौरव कुमार के घर के बाहर जानवरों के लिए बने बाड़े में छत से गमछे से लटका हुआ पाया गया।

गौरव कुमार पुत्र रामअवतार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि हरिश्चंद्र मानसिक रूप से कमजोर था।

सूचना मिलते ही हैदराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील मलिक और पुलिस स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचायतनामा कराया जा रहा है।

मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments