Monday, September 28, 2026
Homeफूडछोटा सा स्टॉल, बड़ा मेन्यू और बढ़ती भीड़, सीतामढ़ी में दो भाइयों...

छोटा सा स्टॉल, बड़ा मेन्यू और बढ़ती भीड़, सीतामढ़ी में दो भाइयों ने बनाया फूड हॉटस्पॉट


होमफोटोलाइफ़फूड

छोटा सा स्टॉल, बड़ा मेन्यू और बढ़ती भीड़, दो भाइयों ने बनाया फूड हॉटस्पॉट

Last Updated:

बिहार के सीतामढ़ी के शंकर चौक पर दो भाइयों का छोटा सा फूड स्टॉल पिछले ढाई महीनों में लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. शुरुआत में जहां रोजाना 20-25 स्टिक ही बिकती थीं, वहीं अब मांग बढ़कर 35 से 50 या उससे ज्यादा स्टिक तक पहुंच गई है. स्टॉल पर सोया मसाला चाप, मलाई चाप, अफगानी और ईरानी चाप के साथ मशरूम टिक्का, पनीर टिक्का, फ्रैंकी रोल और खास मशरूम व वेज शेक भी मिलते हैं. खास बात यह है कि यहां व्यंजनों की कीमत 70 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक है, जिससे किफायती दाम में अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

बिहार के सीतामढ़ी के व्यस्त शंकर चौक पर इन दिनों स्वाद के शौकीनों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां दो भाइयों द्वारा संचालित एक छोटा सा फूड स्टॉल शहर का नया हॉटस्पॉट बन चुका है. पिछले करीब ढाई महीनों में इस स्टॉल ने अपनी एक खास पहचान बनाई है. पहले जहां लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे, वहीं अब दूर-दूर से लोग यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं.

यहां मिलने वाले व्यंजनों की बात करें तो मेन्यू में वैरायटी की कोई कमी नहीं है. दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए सोया मसाला चाप, सोया मलाई चाप, अफगानी चाप और ईरानी चाप उपलब्ध हैं. इसके अलावा मशरूम टिक्का, पनीर टिक्का, अचारी, मलाई फ्लेवर और फ्रैंकी रोल भी तैयार किए जाते हैं. साथ ही यहां का खास ‘मशरूम शेक’ और वेज शेक लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

दुकानदार के अनुसार, शुरुआती दिनों की तुलना में अब उनके व्यंजनों की मांग काफी बढ़ चुकी है. पहले जहां वे रोजाना केवल 20 से 25 स्टिक ही बेच पाते थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 35, 40, 50 और कभी-कभी इससे भी ज्यादा हो जाता है. बाजार में उनके स्वाद की पहचान बनने से बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे दोनों भाइयों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार के अनुसार, शुरुआती दिनों की तुलना में अब उनके व्यंजनों की मांग काफी बढ़ चुकी है. पहले जहां वे रोजाना केवल 20 से 25 स्टिक ही बेच पाते थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 35, 40, 50 और कभी-कभी इससे भी ज्यादा हो जाता है. बाजार में उनके स्वाद की पहचान बनने से बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे दोनों भाइयों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती है.

स्वाद के साथ-साथ यहां के दाम भी आम लोगों की जेब के अनुकूल रखे गए हैं. स्टॉल पर व्यंजनों की कीमत मात्र 70 रुपये से शुरू होती है. यहां 70, 80, 90, 100, 110 और 120 रुपये तक की प्लेट उपलब्ध हैं. किफायती दाम, बेहतरीन क्वालिटी और अलग अंदाज में परोसे जाने वाले इस भोजन ने शंकर चौक को खाने-पीने के शौकीनों के लिए पसंदीदा जगह बना दिया है. तो अगर आप भी हैं खाने के शौकीन तो यहां एक बार जरूर जाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments