Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यबिहारलखीसराय में शराब पीने-पिलाने पर 17 लोग हिरासत में: विधानसभा चुनाव...

लखीसराय में शराब पीने-पिलाने पर 17 लोग हिरासत में: विधानसभा चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई – Lakhisarai News



लखीसराय में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद प्रभारी अवर अधीक्षक निर्मल कुमार ने यह जानकारी दी।

.

निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय स्टेशन के पास से दो, पंजाबी मुहल्ला से दो, किउल रेलवे स्टेशन के बाहर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। बड़हिया में पुरानी छावनी, हाकिमगंज, गंगासराय और बिरूपुर से कुल चार लोगों को पकड़ा गया।

इसके अतिरिक्त, अलीनगर से तीन, रतनडीह और अरमा कजरा से दो, कबैया से दो और बाजार समिति से तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी 17 लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां जुर्माने के बाद रिहाई मिल सकती है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब के खिलाफ यह सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments