Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलट्ठमार होली की शुरू हुई तैयारी: बरसाना–नंदगांव में सुरक्षा को लेकर...

लट्ठमार होली की शुरू हुई तैयारी: बरसाना–नंदगांव में सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग, 7 जोन–18 सेक्टर में बांटा इलाका – Mathura News


बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। लट्ठमार होली और लड्डू-मार होली को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है

बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। लट्ठमार होली और लड्डू-मार होली को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। होली पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी सभागार म

.

वन वे रहेगी मंदिर में एंट्री

बैठक में निर्णय लिया गया कि सीसीटीवी कैमरा और लाउडस्पीकर सिस्टम का मुख्य कंट्रोल रूम पीडब्ल्यूडी सभागार में स्थापित किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन पर रियल-टाइम निगरानी रखी जा सके। श्रद्धालुओं के लिए तय रूट, बिना भटके होंगे दर्शन सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश केवल श्रीजी गेट से होगा।

श्रद्धालु कटरा पार्क,सुदामा चौक,दादी बाबा मंदिर,सिंहपौर गेट होते हुए श्रीजी के दर्शन करेंगे, जबकि जयपुर मंदिर की ओर से निकास मार्ग निर्धारित किया गया है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर छोटे-छोटे बॉक्स बनाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बॉक्स फॉर्मेशन में आगे बढ़ाया जाएगा। रंगीली चौक के आने-जाने वाले मार्गों पर आवागमन अत्यंत प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं का प्रवेश केवल श्रीजी गेट से होगा

60 पार्किंग, बॉक्स फॉर्मेशन, CCTV कंट्रोल रूम

वाहनों के लिए कुल 60 बड़ी पार्किंग चिह्नित की गई हैं। पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर दर्शन के लिए जाना होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूता-चप्पल स्टैंड रोडवेज बस स्टैंड से पहले ही बनाए जाएंगे, ताकि दर्शन के बाद किसी को वापस मंदिर क्षेत्र में लौटना न पड़े। पूरे बरसाना–नंदगांव क्षेत्र को 7 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पूरे बरसाना–नंदगांव क्षेत्र को 7 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस व्यवस्था लागू की जाएगी

पूरे बरसाना–नंदगांव क्षेत्र को 7 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस व्यवस्था लागू की जाएगी

यह रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अमरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि, ईओ नगर पंचायत, सभासद, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

बसंत पंचमी से शुरू होगी ब्रज में होली

ब्रज में होली का उत्साह बंसत पंचमी से शुरू होकर भगवान रंगनाथ के होली खेलने तक 40 दिन तक चलेगा। बरसाना में लड्डू होली 25 फरवरी को तो लट्ठमार होली 26 फरवरी को खेली जाएगी।

यह है कार्यक्रम

23 जनवरी 2026 शुक्रवार – बसंती होली, बाँके बिहारी मंदिर

25 फरवरी 2026 बुधवार – बरसाना लड्डू होली, श्री जी मंदिर बरसाना

26 फरवरी 2026 गुरुवार – बरसाना लठमार होली, श्री जी मंदिर बरसाना

27 फरवरी 2026 शुक्रवार – नंदगाँव होली, नंद भवन में लठमार होली

28 फरवरी 2026 शनिवार – वृन्दावन रंगभरी होली, बाँके बिहारी मंदिर

28 फरवरी 2026 शनिवार – मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हुड़ंगा

1 मार्च 2026 रविवार – द्वारकाधीश मंदिर होली, मथुरा

1 मार्च 2026 रविवार – गोकुल छड़ीमार होली, रमण रेती

2 मार्च 2026 सोमवार – बाँके बिहारी मंदिर में होली

2 मार्च 2026 सोमवार – चतुर्वेदी समाज का डोला

5 मार्च 2026 गुरुवार – दाऊजी हुड़ंगा, बलदेव

6 मार्च 2026 शुक्रवार – नंदगाँव वाला हुड़ंगा

7 मार्च 2026 शनिवार – जाँव का हुड़ंगा

8 मार्च 2026 रविवार – मुखराई का चरकुला नृत्य

9 मार्च 2026 सोमवार – वटेन का परंपरागत हुड़ंगा

10 मार्च 2026 मंगलवार – गिड़ोह का परंपरागत हुड़ंगा

11 मार्च 2026 बुधवार – रंगभरी खायरा का हुड़ंगा

12 मार्च 2026 गुरुवार – रंगनाथ जी वृन्दावन होली



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments