Last Updated:
Delhi famous sweet Shops: वैसे तो राजधानी दिल्ली में कई फेमस दुकानें हैं. ऐसे में चांदनी चौक की घंटा वाली बंगाली स्वीट शॉप, नाथू स्वीट शॉप, मदनलाल हलवाई, छेना राम, देवी प्रसाद पांडे की पान दुकान पर कई पॉलिटिशियन और सेलिब्रिटी मिठाई खाने पहुंचते हैं.
चांदनी चौक की मशहूर घंटा वाला मिठाई की दुकान का इतिहास करीबन 150 से 200 साल पुराना बताया जाता है. वहीं, इस दुकान की मिठाई खाने यहां इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और अन्य भारत के कई बड़े पॉलिटिशियन आ चुके हैं. कहा जाता है कि कई बड़े पॉलिटिशियन इस दुकान से मिठाई मंगवाते भी थे और यहां पर आकर खाते भी थे.

दिल्ली में बंगाली स्वीट शॉप दिल्ली की बंगाली मार्केट में है और कहा जाता है कि यह दुकान करीबन यहां पर 88 साल पुरानी है. वहीं, इस दुकान के मालिक ने लोकल 18 हिंदी को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उनकी दुकान पर एक समय अटल बिहारी वाजपेई और कई बार गृहमंत्री अमित शाह आकर उनकी मिठाइयों का स्वाद ले चुके हैं. खास तौर पर उनके यहां के गुलाब जामुन उन्हें बहुत पसंद हैं. वहीं, कई बार राहुल गांधी भी इस दुकान पर स्पॉट हो चुके हैं.

नाथू स्वीट शॉप भी दिल्ली की बंगाली मार्केट में है. कहा जाता है कि इस दुकान की शुरुआत दिल्ली में 1930 में हुई थी. इस दुकान पर जहां कई बड़े पॉलिटिशियन आकर इस दुकान की मिठाई का स्वाद लेते हैं. वहीं, कई बार कई बड़े ब्यूरोक्रेट और यहां तक की कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दुकान की मिठाइयों का स्वाद ले चुके हैं. इस दुकान पर कई बार अनुपम खेर, सोनम कपूर और बोमन ईरानी स्पॉट हो चुके हैं.

दिल्ली में मदनलाल हलवाई की दुकान पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में करीबन 1945 से मौजूद है. इस दुकान के मालिक के मुताबिक इस दुकान की मिठाई एक दौर में पार्लियामेंट के अंदर जाती थी और सभी पॉलिटिशियन इस दुकान की मिठाई खाते थे. वही खास तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक इनकी दुकान की मिठाइयों को बेहद पसंद करती थी. सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटी की इस दुकान की मिठाइयों को खाने आज तक यहां पर आते हैं.

1901 से दिल्ली में मिठाइयों के मामले में एक बड़ा नाम बन चुके छेना राम मिठाई वाले आज भी पुरानी दिल्ली में और पूरी दिल्ली में काफी मशहूर हैं. दुकान के मालिक ने न्यूज 18 से बात करते हुए बताया कि उनकी इस दुकान से कई बड़े पॉलिटिशियन अक्सर मिठाई लेने आते थे और कई बार तो अरुण जेटली जैसे बड़े पॉलिटिशियन उनकी इस दुकान पर आकर मिठाई खुद खाकर गए हैं.

भारत में मीठे पान को मिठाई के रूप में खाने के बाद खाया जाता है. इसलिए जब भी मिठाई की बात आती है, तो भारत में मीठे पान का नाम जरूर आता है. इसलिए हम आपको एक ऐसी दिल्ली की पान की दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक खा चुके हैं. इस दुकान की नींव 1943 में देवी प्रसाद पांडे ने रखी थी. यह दुकान दिल्ली में नॉर्थ एवेन्यू इलाके में है.

पुरानी दिल्ली का शाही टुकड़ा भला किसे पसंद नहीं है. इसलिए जब भी कोई बड़ा पॉलिटिशियन पुरानी दिल्ली आता है, तो वह पुरानी दिल्ली का शाही टुकड़ा खाकर ही जाता है. खास तौर पर राहुल गांधी जब भी पुरानी दिल्ली आते हैं, तो वह कूल-कूल प्वाइंट नाम की एक दुकान से शाही टुकड़ा जरूर कहते हैं. यह दुकान पुरानी दिल्ली में जमा मस्जिद गेट नंबर-1 के बिल्कुल सामने है.

